{"_id":"65ed9bfc90eaabe9250a0061","slug":"begusrai-news-there-was-a-fight-with-sister-over-mobile-when-mother-went-out-minor-boy-committed-suicide-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: बहन से झगड़ा हुआ... इस बीच मां बाहर गई तो फंदे लटक गया नाबालिग; मौत से घर में मातम, जानें मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: बहन से झगड़ा हुआ... इस बीच मां बाहर गई तो फंदे लटक गया नाबालिग; मौत से घर में मातम, जानें मामला
Sun, 10 Mar 2024 05:09 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 10 Mar 2024 05:09 PM IST
सार
Begusrai Hindi News: मुफस्सिल थाना अध्यक्ष ने बताया कि एक नाबालिग युवक ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मृतक करण कुमार का शव लेने अस्पताल पहुंचे परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के बेगूसराय में एक नाबालिग ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं, मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सूजा शांति नगर की है। मृतक नाबालिग युवक की पहचान सूजा शांति नगर निवासी धर्मवीर पासवान के बेटे करण कुमार के रूप में की गई है।
विज्ञापन
घटना को लेकर परिजनों ने बताया कि करण घर में अकेला ही था। मां बाहर गई हुई थी। तभी पता चला कि करण ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इसका पता चलने के बाद परिजनों ने घटना की सूचना मुफस्सिल थाना पुलिस को दी। मुफस्सिल थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, मृतक करण कुमार आठवीं कक्षा का छात्र था। बताया जा रहा है कि भाई-बहन के बीच मोबाइल को लेकर विवाद हुआ था। इससे नाराज होकर करण कुमार ने गले में फंदा लगाकर घर में ही आत्महत्या कर ली। नाबालिग द्वारा आत्महत्या की घटना को अंजाम देना, इलाके में काफी चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
वहीं, इस संबंध में मुफस्सिल थाना अध्यक्ष ने बताया कि एक नाबालिग युवक ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।