फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   begusarai tejashwi yadav three assembly areas programme statue unveiling

Bihar News: वामदल के खाते वाली इन सीटों पर आज तेजस्वी यादव की जनसभा, RJD की प्रेशर पॉलिटिक्स से गरमाई सियासत

Fri, 26 Sep 2025 10:56 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Fri, 26 Sep 2025 10:56 AM IST
सार

बिहार के बेगूसराय में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव तीन विधानसभा क्षेत्रों मटिहानी, बछवारा और चेरिया बरियारपुर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। चेरिया बरियारपुर में शहीद नित्यानंद साहू और कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा का अनावरण होगा।

विज्ञापन
begusarai tejashwi yadav three assembly areas programme statue unveiling
तेजस्वी यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के बेगूसराय जिले में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव तीन विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेने वाले हैं। उनके कार्यक्रम मटिहानी, बछवारा और चेरिया बरियारपुर विधानसभा सीटों में होंगे। चेरिया बरियारपुर विधानसभा क्षेत्र के मंझौल शताब्दी मैदान में तेजस्वी यादव का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान वह जेपी आंदोलन के समय शहीद नित्यानंद साहू की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसी क्षेत्र के खोदाबन्दपुर में भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की आदमकद प्रतिमा का भी अनावरण किया जाएगा। साथ ही, बछवारा विधानसभा क्षेत्र में पूर्व विधायक उत्तम यादव की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। इसके अलावा, मटिहानी विधानसभा क्षेत्र में तेजस्वी यादव एक जनसभा को संबोधित करेंगे। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि इन तीन सीटों में से केवल एक सीट राजद की सीटिंग सीट है, जबकि बाकी दो सीटें गठबंधन दलों की हैं। इसे राजद के प्रेशर पॉलिटिक्स के तौर पर गठबंधन के भीतर देखा जा रहा है।

विज्ञापन


मटिहानी सीट पर राजद की दावेदारी मजबूत

मटिहानी विधानसभा सीट बेगूसराय जिले में राजद के लिए मजबूत दावेदारी वाली सीट बन गई है। यहां के पूर्व और तीन बार के विधायक नरेंद्र सिंह उर्फ बोगो सिंह, जो पिछली बार जदयू के टिकट पर लड़े थे, अब राजद में शामिल हो गए हैं। तेजस्वी यादव का मटिहानी में कार्यक्रम होना यह दर्शाता है कि राजद मटिहानी सीट को लेकर संवेदनशील है। चेरिया बरियारपुर विधानसभा सीट राजद का सीटिंग सीट है। पिछले चुनाव में पूर्व मंत्री मंजू वर्मा को वर्तमान विधायक राजवंशी महतो ने लगभग 40 हजार मतों के अंतर से हराया था। इसलिए चेरिया बरियारपुर भी जिले में राजद के लिए महत्वपूर्ण सीट है।
विज्ञापन

 

पढ़ें:  रील्स के फेर में अबतक की सबसे बड़ी घटना; गयाजी में एक साथ नौ लोग डूबे, पांच की हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन


बछवारा विधानसभा सीट, जो पिछले चुनाव में गठबंधन के तहत सीपीआई के खाते में थी, इस बार राजद ने वहां अपनी गतिविधियाँ बढ़ाई हैं। गठबंधन में एक तरफ मटिहानी और बछवारा सीटें वामदल के खाते में हैं। ऐसे में राजद नेता का इन दोनों जगहों पर कार्यक्रम करना गठबंधन के नेताओं के लिए चर्चा का विषय बना हुआ है। जिले भर में राजद के कार्यकर्ताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के कार्यक्रम को लेकर पूर्ण तैयारियां की हैं, ताकि अपनी जोरदार उपस्थिति दिखा सकें। तीनों सीटों पर अलग-अलग तरीके से भविष्य के प्रत्याशी भी नेता के सामने अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए पूरी तैयारी में हैं। कार्यक्रम स्थल को बड़े-बड़े बैनर और पोस्टरों से सजाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed