फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Begusarai: Tejashwi Yadav's scathing attack on Nitish Kumar and Giriraj Singh, also spoke on beef ban in Assam

Bihar: तेजस्वी यादव बोले- सरकार बनी तो 1500 रुपए देंगे पेंशन, सीएम नीतीश कुमार को बताया पूरी तरह बेकार

Fri, 06 Dec 2024 02:12 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 06 Dec 2024 02:12 PM IST
सार

Begusarai News: तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर उनकी सरकार बनती है, तो सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना को 400 से बढ़ाकर 1500 रुपये किया जाएगा। साथ ही, उन्होंने बिहार वासियों को 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने का वादा किया।

विज्ञापन
Begusarai: Tejashwi Yadav's scathing attack on Nitish Kumar and Giriraj Singh, also spoke on beef ban in Assam
प्रेसवार्ता के दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव तथा अन्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम के तहत बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव बेगूसराय पहुंचे। यहां जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर तीखा हमला बोला। तेजस्वी ने नीतीश कुमार को पूरी तरह ‘बेकार’ करार देते हुए कहा कि अब उनका शासन प्रशासन पर कोई नियंत्रण नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि विधानसभा और विधान परिषद में भी मुख्यमंत्री संवाद करने से बचते हैं, जो उनके कमजोर नेतृत्व को दर्शाता है।

विज्ञापन

 
फ्री बिजली और पेंशन में बढ़ोतरी का वादा
तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर उनकी सरकार बनती है, तो सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना को 400 से बढ़ाकर 1500 रुपये किया जाएगा। साथ ही, उन्होंने बिहार वासियों को 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने का वादा किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि विपक्ष में रहते हुए भी राजद बिहार में 200 यूनिट मुफ्त बिजली की मांग को लेकर संघर्ष करती रहेगी।
विज्ञापन

 

Begusarai: Tejashwi Yadav's scathing attack on Nitish Kumar and Giriraj Singh, also spoke on beef ban in Assam
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह - फोटो : अमर उजाला

गिरिराज सिंह पर भी किया हमला
तेजस्वी ने बेगूसराय के सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि गिरिराज सिंह केवल समाज को बांटने और विवादित बयान देकर मीडिया में बने रहना चाहते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस विभाग के मंत्री गिरिराज सिंह हैं, उसमें बेगूसराय के लिए अब तक कोई ठोस विकास कार्य नहीं हुआ है।


 
शिक्षकों के मुद्दे पर स्पष्ट रुख
राजद नेता ने शिक्षकों के मसले पर खुलकर बात की। उन्होंने दावा किया कि उनकी 17 महीने की सरकार के दौरान पांच लाख नौकरियां दी गईं और नियोजित शिक्षकों को नियमित किया गया। तेजस्वी ने वादा किया कि भविष्य में भी उनकी पार्टी शिक्षकों के अधिकारों के लिए संघर्ष करती रहेगी।

Begusarai: Tejashwi Yadav's scathing attack on Nitish Kumar and Giriraj Singh, also spoke on beef ban in Assam
असम में बैन हुआ बीफ - फोटो : SELF

असम के बीफ प्रतिबंध पर तीखी प्रतिक्रिया
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के बीफ प्रतिबंध के सवाल पर तेजस्वी यादव ने तीखा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा मणिपुर की गंभीर स्थिति पर चुप्पी साधे हुए है, लेकिन असम में बीफ पर पाबंदी लगाने जैसे मुद्दों पर राजनीति कर रही है। उन्होंने भाजपा पर ‘धार्मिक ध्रुवीकरण’ का आरोप लगाते हुए इसे देश के लिए हानिकारक बताया।
 


तेजस्वी का जनता से सीधा संवाद

कार्यक्रम के दौरान तेजस्वी यादव ने जनता से संवाद किया और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने बिहार में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और प्रशासनिक अक्षमता को लेकर सरकार पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि राजद एक मजबूत और समृद्ध बिहार के लिए प्रतिबद्ध है।
 
सरकार बनाने पर भी बोले
तेजस्वी यादव ने कहा कि उनकी सरकार बनी तो विकास कार्यों में तेजी लाई जाएगी और बिहार को एक बेहतर भविष्य की ओर ले जाया जाएगा। उन्होंने नीतीश कुमार और भाजपा सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उनकी नीतियां बिहार को पिछड़ेपन की ओर धकेल रही हैं, जबकि राजद जनता के मुद्दों पर काम करना चाहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed