फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Begusarai: Teacher accused of beating students after drinking alcohol, parents reached school, created ruckus

Bihar: शिक्षक पर शराब पीकर विद्यार्थियों से मारपीट करने का आरोप, नाराज अभिभावकों ने स्कूल पहुंचकर किया हंगामा

Fri, 28 Jun 2024 02:22 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 28 Jun 2024 02:22 PM IST
सार

Begusarai News: छात्राओं का आरोप है कि शिक्षक संजय कुमार द्वारा उनके सिर पर भी हमला किया गया, जिससे कई छात्र-छात्राएं घायल हो गए। जब विद्यार्थियों ने अपने अभिभावकों से इसकी शिकायत की तो वे आक्रोशित हो गए और विद्यालय पहुंचकर जमकर हंगामा किया।

विज्ञापन
Begusarai: Teacher accused of beating students after drinking alcohol, parents reached school, created ruckus
विद्यार्थियों की पिटाई के बाद नाराज अभिभावकों ने स्कूल पहुंचकर किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेगूसराय में एक शिक्षक द्वारा छात्राओं की पिटाई किए जाने से नाराज अभिभावकों ने विद्यालय पहुंचकर जमकर बवाल काटा। अभिभावकों का आरोप है कि आरोपी प्रधानाध्यापक संजय कुमार शराब पीकर स्कूल आते हैं। फिर मामूली बात को लेकर बच्चों की पिटाई करते हैं, जिससे कई बच्चे घायल भी हो गए हैं। पूरा मामला सदर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय महमदपुर का है। मामला सामने आने के बाद स्थानीय पुलिस द्वारा समझा-बुझाकर लोगों को शांत कराया गया। लेकिन लंबे समय तक लोग आरोपी शिक्षक पर कार्रवाई की मांग करते रहे।

विज्ञापन


छात्र-छात्राओं और अभिभावकों ने आरोप लगाया है कि विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजय कुमार शराब का सेवन करते हैं और जात-पात की भावनाओं से भी ग्रसित हैं। वह चुन-चुन कर दूसरी जाति के छात्राओं की पिटाई करते हैं। हालांकि इसमें कितनी सच्चाई है यह तो जांच के बाद पता चल पाएगा।
विज्ञापन

 

Begusarai: Teacher accused of beating students after drinking alcohol, parents reached school, created ruckus
विद्यार्थियों की पिटाई के बाद नाराज अभिभावकों ने स्कूल पहुंचकर किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला

फिलहाल छात्रों का आरोप है कि विद्यालय की ही एक शिक्षिका अभिलाषा कुमारी ने कई छात्राओं को कहा था कि वे अपनी पासबुक अपडेट कर लें। इसलिए छात्र-छात्राओं को विद्यालय से कुछ घंटे की छुट्टी दी गई थी। लेकिन जब छात्र-छात्रा विद्यालय पहुंचे तो प्रधानाध्यापक संजय कुमार ने उन्हें रोका और पूछा किससे पूछ कर बाहर गए थी। उसके बाद उन्होंने छात्र-छात्राओं की पिटाई शुरू कर दी।

छात्राओं का आरोप है कि शिक्षक संजय कुमार द्वारा उनके सिर पर भी हमला किया गया, जिससे कई छात्र-छात्राएं घायल हो गए। जब विद्यार्थियों ने अपने अभिभावकों से इसकी शिकायत की तो वे आक्रोशित हो गए और विद्यालय पहुंचकर जमकर हंगामा किया। हालांकि अब स्थानीय प्रशासन द्वारा स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया है।
 

Begusarai: Teacher accused of beating students after drinking alcohol, parents reached school, created ruckus
विद्यार्थियों की पिटाई के बाद नाराज अभिभावकों ने स्कूल पहुंचकर किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला

वहीं, आरोपी शिक्षक का कहना है कि एनएच के बगल में यह विद्यालय है और वह नहीं चाहते कि विद्यार्थियों के साथ किसी प्रकार का हादसा हो। इसलिए वह विद्यार्थियों से थोड़ी कड़ाई से जरूर पेश आते हैं। लेकिन उन पर लगाए गए तमाम आरोप बेबुनियाद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed