फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Begusarai: Punishment for testing children's khichdi, school headmaster got deputy head beaten up by goons

Bihar News: बच्चों की खिचड़ी जांचने की सजा! विद्यालय प्रधानाध्यापक ने गुंडों से उप मुखिया को पिटवाया, भर्ती

Wed, 31 Jan 2024 08:48 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 31 Jan 2024 08:48 PM IST
सार

Begusarai Hindi News: बेगूसराय में सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक ने उप मुखिया को खिचड़ी योजना की अनियमितता बताने पर गुंडों पिटवा दिया। लाठी और लोहे की रॉड से पीटे जाने के कारण उप मुखिया गंभीर रूप से घायल हो गया है।

विज्ञापन
Begusarai: Punishment for testing children's khichdi, school headmaster got deputy head beaten up by goons
पीड़ित को नाजुक स्थिति में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के बेगूसराय से एक सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक द्वारा उप मुखिया को गुंडों से पिटवाने का मामला सामने आया है। दरअसल, उप मुखिया को खिचड़ी योजना की जांच करने की वजह से पीटा गया। उसे लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से जमकर पिटाई कर दी। इस पिटाई में उप मुखिया गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद उसे घायल अवस्था में इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह घटना छौड़ाही थाना क्षेत्र के एंजनी पंचायत वार्ड नंबर नौ की है। घायल उप मुखिया की पहचान रजनी पंचायत वार्ड नंबर नौ निवासी राम शंकर साह के रूप में की गई है।

विज्ञापन


घायल उप मुखिया के भाई मदन प्रसाद ने बताया कि राम शंकर साह उत्क्रमित मध्य विद्यालय एंजनी में खिचड़ी योजना के तहत जांच करने के लिए पहुंचा था। मदन प्रसाद ने आरोप लगाया कि खिचड़ी योजना के तहत स्कूल में बच्चों को सही ढंग से खाना नहीं दिया जा रहा था। उन्होंने बताया कि राम शंकर शाह स्कूल के अध्यक्ष पद पर कार्यरत है और इस अध्यक्ष के नाते स्कूल में खिचड़ी योजना के तहत जांच करने के लिए पहुंचे। जहां स्कूलों में छात्र-छात्राओं को सही ढंग से भोजन नहीं दिया जा रहा है। इसके बाद राम शंकर साह ने स्कूल के प्रधानाध्यापक को इस बात की शिकायत की।
विज्ञापन


मदन प्रसाद ने आरोप लगाया कि शिकायत करने से नाराज होकर प्रधानाध्यापक ने बाहर से दो बदमाशों को बुलाया। उन गुंडों ने लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से राम शंकर साह को बेहरमी से पीट-पीट कर घायल कर दिया। उन्होंने बताया कि उत्क्रमित मध्य विद्यालय का हेड मास्टर मोहम्मद असलम है, वह काफी दबंग व्यक्ति है। वहीं, इस घटना की सूचना पीड़ित परिवार ने छौड़ाही थाना पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई। जानकारी के अनुसार, घायल राम शंकर शाह एंजनी पंचायत का उप मुखिया है। साथ ही साथ उत्क्रमित मध्य विद्यालय का भी अध्यक्ष है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed