फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Begusarai: Police team attacked while raiding liquor party, 2 injured; 9 accused including 4 women arrested

Bihar: शराब पार्टी पर छापामारी करने गई पुलिस टीम पर हमला, दो पुलिसकर्मी घायल; चार महिलाओं समेत नौ गिरफ्तार

Thu, 22 May 2025 09:27 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Thu, 22 May 2025 09:27 PM IST
सार

Begusarai News: पुलिस ने कहा कि पुलिस टीम पर हमला और सरकारी कार्य में बाधा गंभीर अपराध है। हमले में शामिल सभी लोगों की पहचान कर ली गई है और आगे की गिरफ्तारियां भी जल्द होंगी। 

विज्ञापन
Begusarai: Police team attacked while raiding liquor party, 2 injured; 9 accused including 4 women arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेगूसराय जिले के चकिया थाना क्षेत्र के मल्हीपुर बिन्द टोली गांव में शराबबंदी कानून के तहत छापामारी करने गई पुलिस टीम पर हमला किया गया। घटना के दौरान पुलिस पर पत्थरबाजी और रोड़ेबाजी की गई तथा शराब पीने के आरोपी को पुलिस की गिरफ्त से छुड़ा लिया गया। इस मामले में अब पुलिस ने चार महिलाओं सहित नौ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए इसे पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- रिश्तों का कत्ल: पत्नी ने मां और प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, पहले ही रच ली थी जान लेने की साजिश; जानें
विज्ञापन

 
शादी समारोह के बीच पुलिस पर हमला, आरोपी हुआ फरार
जानकारी के मुताबिक, 20 मई की रात चकिया थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि मल्हीपुर बिन्द टोली गांव में मंजीत महतो के घर शराब पार्टी चल रही है। इसी सूचना पर पुलिस टीम छापामारी के लिए वहां पहुंची थी। पुलिस जब मंजीत महतो को पकड़कर ले जा रही थी, तभी उसके परिजनों और आसपास के ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर अचानक पथराव शुरू कर दिया। इस हमले में दो पुलिसकर्मी को चोटें आईं और आरोपी मंजीत को भीड़ की मदद से छुड़ा लिया गया। पुलिस स्थिति नियंत्रित न पाकर वापस लौटने को मजबूर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, नौ गिरफ्तार
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम का गठन कर जांच तेज की। इसके बाद रविवार को हुई कार्रवाई में मल्हीपुर बिन्द टोली गांव से नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में मुकेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार, बबलू कुमार, शिव कुमार, भदय निषाद, पिंकी देवी, सोना देवी, ललिता देवी और नुनुवती देवी शामिल हैं। सभी आरोपियों को पहले सदर अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया, फिर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।


यह भी पढ़ें- Bihar News: रेलवे स्टेशन पर IAF जवान की मौत, पाकिस्तान से सैन्य संघर्ष के बाद पहली बार छुट्टी पर लौट रहे थे घर
 
‘कानून तोड़ने वालों को नहीं बख्शा जाएगा’
बेगूसराय एसपी मनीष ने इस घटना को लेकर प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि पुलिस टीम पर हमला और सरकारी कार्य में बाधा गंभीर अपराध है। उन्होंने बताया कि हमले में शामिल सभी लोगों की पहचान कर ली गई है और आगे की गिरफ्तारियां भी जल्द होंगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों और पुलिस पर हमला करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
 
‘शादी में था माहौल, गलती से फंसे’
गिरफ्तार आरोपी भदय निषाद ने मीडिया के सामने कहा कि गांव में शादी समारोह चल रहा था और पुलिस जब छापामारी करने आई, तो माहौल तनावपूर्ण हो गया। उन्होंने दावा किया कि कई बेकसूर लोग भी गिरफ्त में आ गए हैं, जो मंजीत महतो के पड़ोसी मात्र थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed