{"_id":"66ac9165a2bb47dc3e09907d","slug":"begusarai-news-youth-arrested-with-huge-amount-of-explosive-material-accused-is-an-army-soldier-2024-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar : सेना के जवान के पास विस्फोटकों का जखीरा; डेढ़ साल पहले हुआ था बहाल, पुलिस गिरफ्त में हो रही पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar : सेना के जवान के पास विस्फोटकों का जखीरा; डेढ़ साल पहले हुआ था बहाल, पुलिस गिरफ्त में हो रही पूछताछ
Fri, 02 Aug 2024 01:27 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 02 Aug 2024 01:27 PM IST
सार
Begusarai News: एसपी मनीष ने बताया कि संदेह के आधार पर एक युवक को पकड़ा गया। उसके पास से भारी मात्रा में विस्फोटक सामान बरामद किए गए हैं। इस विस्फोटक सामान का प्रयोग मकान को गिराने और लैंड माइंस लगाने में किया जाता है। मामले की जांच और आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेगूसराय पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। जहां पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री भी बरामद की गई है। हालांकि बताया जा रहा है कि युवक सेना का जवान है। पुलिस उस युवक से पूछताछ कर रही है। बेगूसराय पुलिस को यह सफलता गुप्त सूचना के आधार पर लोहिया नगर थाना पुलिस की मदद से लोहिया नगर रेलवे ओवर ब्रिज के पास मिली है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, पकड़े गए युवक की पहचान मटिहानी थानाक्षेत्र के खोरमपुर चकोर निवासी सिकंदर यादव के बेटे राज किशोर कुमार के तौर पर हुई है। उसके पास से 75 डेटोनेटर एक्सप्लोसिव और 90 एक्सप्लोसिव मैटेरियल बरामद किया गया है। पकड़े गए आरोपी से पुलिस के वरीय अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं। उसके बाद ही मामले का खुलासा होगा।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि देर रात पुलिस को सूचना मिली कि भारी मात्रा में डेंजर एक्सप्लोसिव लेकर एक व्यक्ति जा रहा है। इसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर ओवर ब्रिज के पास से उसे पकड़ लिया। उसके पास से बरामद मोबाइल की भी जांच चल रही है। बताया जा रहा है कि पकड़ा गया राज किशोर कुमार करीब डेढ़ वर्ष पहले सेना में बहाल हुआ था। वह पिछले तीन-चार दिन से गांव में ही रह रहा था। इस संबंध में अभी कोई विशेष खुलासा नहीं हो सका है।
विज्ञापन
एसपी मनीष ने बताया कि संदेह के आधार पर एक युवक को पकड़ा गया। उसके पास से भारी मात्रा में विस्फोटक सामान बरामद किए गए हैं। इस विस्फोटक सामान का प्रयोग मकान को गिराने और लैंड माइंस लगाने में किया जाता है। मामले की जांच और आरोपी से पूछताछ की जा रही है। उसके सेना में रहने की जानकारी मिली है।