फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Begusarai News: wife refused to take drugs, husband got angry and committed suicide by hanging himself

Bihar News: पत्नी ने नशा करने से मना किया तो पति ने नाराज होकर फांसी लगाकर दी जान, बेगूसराय का मामला

Fri, 13 Sep 2024 02:03 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 13 Sep 2024 02:03 PM IST
सार

Begusarai News: बेगूसराय में पत्नी ने अपने पति को नशा करने से मना किया तो उसने नाराज होकर फांसी लगाकर जान दे दी। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
Begusarai News: wife refused to take drugs, husband got angry and committed suicide by hanging himself
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेगूसराय में पत्नी के नशा करने से मना करने पर नाराज होकर पति ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं, गांव में इस आत्महत्या मामले की काफी चर्चा होने लगी। यह घटना मुफस्सिल थानाक्षेत्र के हरदिया वार्ड-9 की है। मृतक युवक की पहचान हरदिया वार्ड-9 निवासी हरे राम महतो के बेटे नीरज कुमार के रूप में की गई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, नीरज कुमार नशे का काफी आदी था। नशे को लेकर घर में कई बार पत्नी के साथ विवाद भी हुआ। बताया जा रहा है कि पत्नी ने नशा करने से नीरज कुमार को मना किया। इसे बात को लेकर दोनों में फिर विवाद हुआ। विवाद होने के बाद पत्नी अपने बच्चों को स्कूल से लाने के लिए चली गई।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि इस दौरान पत्नी से नाराज नीरज ने घर में खुद अकेला पाकर गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जब पत्नी घर आई तो अंदर से दरवाजा लगा हुआ था। खिड़की से जब झांककर देखा तो नीरज कुमार फंदे से लटका हुआ था। आनन-फानन में दरवाजा तोड़कर जब उसे फंदे से नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक नीरज की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना मुफस्सिल थाना पुलिस को दी। उसके बाद मौके पर पहुंचकर मुफस्सिल थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed