फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Begusarai News: Vigilance Department Arrests Cooperative Extension Officer Red-Handed for Bribe

Bihar News: निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई, सहकारिता प्रसार पदाधिकारी घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Tue, 23 Sep 2025 04:50 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 23 Sep 2025 04:50 PM IST
सार

Begusarai News: बेगूसराय में निगरानी विभाग की टीम ने मंगलवार की दोपहर सहकारिता प्रसार पदाधिकारी को घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
Begusarai News: Vigilance Department Arrests Cooperative Extension Officer Red-Handed for Bribe
पुलिस की गिरफ्त में सहकारिता प्रसार पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेगूसराय में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए सहकारिता प्रसार पदाधिकारी रंजीत शंकर प्रसाद को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। अधिकारी को जीरो माइल स्थित एक होटल के पास से पकड़ा गया। गिरफ्तारी के दौरान का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

 
पैक्स गोदाम बनाने के लिए मांगी थी रिश्वत
मामले में बताया गया कि बछवाड़ा प्रखंड के रसीदपुर के पैक्स अध्यक्ष अखिलेश कुमार सुमित अपने पैक्स भवन का गोदाम बनवाना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने जिला सहकारिता पदाधिकारी को आवेदन दिया था। आरोप है कि सहकारिता प्रसार पदाधिकारी रंजीत शंकर प्रसाद आवेदन को आगे बढ़ाने के लिए लगातार 25 हजार रुपये की मांग कर रहे थे। बाद में काफी बातचीत के बाद 10 हजार रुपये पर सौदा तय हुआ।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar Election: लवली आनंद ने कहा- ‘2025 में 225, फिर से नीतीश’ नारा बनेगा हकीकत, भूरा बाल... विवाद पर भी बोलीं
विज्ञापन
विज्ञापन

 
शिकायत के बाद हुई कार्रवाई
पैसा मांगने से परेशान पैक्स अध्यक्ष ने 15 सितंबर को निगरानी विभाग, पटना में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत का सत्यापन करने के बाद निगरानी टीम ने जाल बिछाया। मंगलवार को तय योजना के तहत जैसे ही सहकारिता पदाधिकारी ने 10 हजार रुपये लेकर बैग में रखा, टीम ने उसे दबोच लिया। सभी नोट 500 के थे।
 
राज्यपाल कार्यक्रम से लौटते समय चढ़े हत्थे
जानकारी के अनुसार, सहकारिता पदाधिकारी रंजीत शंकर प्रसाद सिमरिया में आयोजित राज्यपाल के कार्यक्रम में ड्यूटी पर गए थे। वहीं से लौटते समय जीरो माइल के पास उन्होंने रिश्वत की रकम ली, तभी निगरानी टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अधिकारी को सर्किट हाउस लाकर पूछताछ की जा रही है। निगरानी विभाग के डीएसपी श्रीराम चौधरी ने बताया कि आरोपी से आगे की कार्रवाई के तहत विस्तृत पूछताछ जारी है।

यह भी पढ़ें- Bihar News: महिला पुलिस बटालियन हुई फूड प्वाइजनिंग का शिकार, 70 से ज्यादा पुलिसकर्मी अस्पताल में भर्ती


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed