फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Begusarai News: Policeman occupied community hall, when people protested, he called goons and got them beaten

Bihar: पुलिसकर्मी ने सामुदायिक भवन पर किया कब्जा, विरोध करने पर गुंडे बुलाकर पिटवा दिया; पांच लोग गंभीर घायल

Mon, 11 Mar 2024 03:28 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 11 Mar 2024 03:28 PM IST
सार

Begusarai News: लोगों ने बताया कि इस बात की सूचना वरीय पदाधिकारी से लेकर स्थानीय नगर थाना क्षेत्र को कई बार दी गई। लेकिन अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिससे कि उनका मनोबल और बढ़ा हुआ है। लोगों ने पुलिस का भी आरोपी से मिलीभगत होने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Begusarai News: Policeman occupied community hall, when people protested, he called goons and got them beaten
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के बेगूसराय में रविवार की रात एक सामुदायिक भवन को लेकर लंबे समय से दो पक्षों के बीच चल रहा विवाद गहरा गया। इसे लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर जमकर ईंट-पत्थर बरसा दिए। कुछ घंटों बाद यह विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया, जिसमें एक ही पक्ष के एक महिला समेत तकरीबन पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस के सामने ही घंटों तक हंगामा चला रहा। मामला शांत कराने में पुलिस का पसीना छूट गया। यह घटना नगर थाना क्षेत्र के पावर हाउस चौक के पास घटी। मारपीट करने का आरोप दयाकांत पासवान नामक व्यक्ति पर लगाया जा रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, दयाकांत पासवान पुलिस पदाधिकारी हैं और कहीं अन्य उनकी पोस्टिंग है। लेकिन सामुदायिक भवन पर उनके द्वारा जबरन कब्जा करने की कोशिश की जा रही है, जिसका विरोध समाज के सभी लोग कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि तकरीबन 200 वर्षों से यह स्थल सार्वजनिक काम में उपयोग किया जा रहा है। बाद में यहां सामुदायिक भवन भी बनाया गया। लेकिन दयाकांत पासवान द्वारा इसे अपनी जमीन बताकर उस पर कब्जा करने का प्रयास किया जाता है, जिसका आम लोग विरोध कर रहे थे।
विज्ञापन




बीती रात हुई घटना को लेकर बताया जा रहा है कि एक बुजुर्ग महिला वहां जब पूजा करने के लिए पहुंची, इसी दौरान दयाकांत पासवान और उसके परिवार के लोग भी पहुंच गए। उसके बाद उन लोगों ने बुजुर्ग महिला से मारपीट की। जब आम लोगों ने इसका विरोध किया तो दयाकांत पासवान द्वारा अन्य लोगों को बुलाकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने बताया कि इस बात की सूचना वरीय पदाधिकारी से लेकर स्थानीय नगर थाना क्षेत्र को कई बार दी गई। लेकिन अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिससे कि उनका मनोबल और बढ़ा हुआ है। लोगों ने पुलिस का भी आरोपी से मिलीभगत होने का आरोप लगाया है। हालांकि घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर नगर थाना पुलिस ने किसी तरह स्थिति को नियंत्रण में किया और लोगों को शांत करवाया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed