फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Begusarai News: People beat up a father of three children for loving a married woman, shaved his head

Bihar News: सिर मूंडा, भौंह और आधी मूंछ काटी, तीन बच्चों के पिता को शादीशुदा महिला से प्रेम करने पर दी ऐसी सजा

Wed, 11 Sep 2024 02:36 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 11 Sep 2024 02:36 PM IST
सार

Love Affair: बेगूसराय में एक प्रेमी जोड़े की जिंदगी ने उस वक्त गंभीर मोड़ ले लिया, जब प्रेमिका को पता चला कि प्रेमी शादीशुदा है। उसके बाद प्रेमी के साथ बर्बरता की गई और आखिर में उसे पुलिस ने भी गिरफ्तार कर लिया। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Begusarai News: People beat up a father of three children for loving a married woman, shaved his head
पुलिस ने प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेगूसराय जिले में एक शादीशुदा प्रेमी जोड़े की कहानी ने ऐसा मोड़ ले लिया कि दोनों की जिंदगी में बवाल मच गया है। इस मामले में प्रेमी को तालिबानी सजा दी गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। घटना रिफाइनरी थानाक्षेत्र के सलेमपुर गांव की है, जहां पर प्रेमी और प्रेमिका के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।

विज्ञापन

 
प्रेम कहानी की शुरुआत और विवाद का कारण
जानकारी के मुताबिक, रिफाइनरी थानाक्षेत्र के सलेमपुर गांव निवासी आसमा खातून और मुफ्फसिल थानाक्षेत्र के डुमरी गांव निवासी मो. जाकिर के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। हाल ही में, आसमा ने जाकिर को अपने घर बुलाया, जो कि उसकी शादीशुदा जिंदगी की एक बड़ी गलती साबित हुई। सोमवार की रात जाकिर अपनी प्रेमिका के घर पहुंचा, जिसके बाद लड़की के परिवार और गांववालों को इस बारे में पता चला।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 
गुस्साई भीड़ ने ‘ऑन द स्पॉट’ किया फैसला
बताया जा रहा है कि लड़की के परिवार ने दोनों के प्रेम संबंध को लेकर गहरी नाराजगी जताई। फिर गांववालों के साथ मिलकर जाकिर की बुरी तरह पिटाई कर दी। आरोप है कि इस दौरान प्रेमी का आधा सिर, आधी मूंछ और एक आंख की भौंह ब्लेड से काट दी गई। यह सब उस समय हुआ जब प्रेमिका और प्रेमी की शादी की योजना बन रही थी। लेकिन अचानक हुए इस विवाद ने सब कुछ उलट-पलट कर दिया।



 
प्रेमिका ने लगाया यह आरोप
वहीं, प्रेमिका आसमा खातून ने आरोप लगाया कि जाकिर ने पहले खुद को अविवाहित बताया था, जबकि वास्तव में वह तीन बच्चों का पिता है। उसने अपने पति को तलाक दे दिया था और जाकिर के साथ शादी के लिए तैयार हो गई थी। लेकिन जब जाकिर ने शादी से इनकार किया तो उसने उसके खिलाफ मुकदमा दायर कर दिया। प्रेमिका का कहना है कि अगर जाकिर शादी के लिए तैयार हो जाता है तो वह मुकदमा वापस ले लेगी।
 
पुलिस ने प्रेमी को किया गिरफ्तार
इधर, मंगलवार की सुबह जाकिर की पिटाई के बाद पुलिस ने उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। उसके बाद पुलिस ने उसे सदर अस्पताल भेजा, जहां उसका इलाज और मेडिकल टेस्ट किया गया। इस दौरान प्रेमिका की शिकायत पर पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed