फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Begusarai News: On filing complaint of assault, Mukhia's husband entered victim's house and threatened them

Bihar News: मुखिया पति की दबंगई, पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई तो घर में घुसकर दी धमकी; जांच में जुटी पुलिस

Mon, 26 Feb 2024 04:02 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 26 Feb 2024 04:02 PM IST
सार

Begusarai Hindi News: पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि पंचायत भवन में मुखिया पति द्वारा नशा करने और फायरिंग करने का विरोध करने पर उनसे मारपीट की गई। पीड़ित परिवार ने जब पुलिस से शिकायत की तो फिर मुखिया पति द्वारा घर पर पहुंच धमकी दी गई है।

विज्ञापन
Begusarai News: On filing complaint of assault, Mukhia's husband entered victim's house and threatened them
मुखिया पति द्वारा घर में घुसकर परिवार से मारपीट करने का वीडियो भी सामने आया है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के बेगूसराय में एक और दबंगई का मामला देखने को मिला है। जहां दबंग मुखिया पति और समर्थकों की गुंडागर्दी का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में जहां वह अपने गुर्गों के साथ मिलकर एक परिवार के साथ जमकर मारपीट कर रहा है। वहीं, हथियार लेकर डरा-धमका भी रहे हैं।

विज्ञापन


वीडियो के मुताबिक, मुखिया पति गिरधारी यादव हथियार के साथ पड़ोसी के साथ मारपीट कर रहा है। जबकि उसके गुर्गे लाठी-डंडों से महिला पुरुष की बेहरमी से पिटाई कर रहे हैं। इतना ही नहीं पीड़ित परिवार ने सोमवार की सुबह जब पुलिस को सूचना दी तो मुखिया पति ने पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर जमकर हंगामा करते हुए धमकी दी है। पूरा मामला बलिया थाना क्षेत्र के भगतपुर गांव का है।
विज्ञापन


भगतपुर गांव निवासी सुनील कुमार सिन्हा के परिवार का आरोप है कि पंचायत भवन में मुखिया पति द्वारा नशा करने और फायरिंग करने का विरोध करने पर मारपीट की गई। आरोपी गिरधारी यादव कुख्यात बदमाश है और वर्तमान में भगतपुर पंचायत की मुखिया संजना देवी का पति है। पीड़ित परिवार ने जब पुलिस से शिकायत की तो फिर मुखिया पति द्वारा घर पर पहुंच धमकी दी गई है। पीड़ित परिवार ने मुखिया पति के खिलाफ बलिया थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed