फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Begusarai News: first a house caught fire, then shop also got engulfed, goods worth lakhs burnt

Bihar News: बेगूसराय में पहले एक घर में आग लगी, फिर दुकान को भी चपेट में लिया, लाखों का सामान जला

Thu, 11 Apr 2024 01:10 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Thu, 11 Apr 2024 01:10 PM IST
सार

Begusarai News: बेगूसराय में एक बार फिर एक घर में आग लग गई। साथ ही आग ने एक दुकान को भी जलाकर राख कर दिया। इस घटना में लाखों का सामान जल गया।

विज्ञापन
Begusarai News: first a house caught fire, then shop also got engulfed, goods worth lakhs burnt
आग में जलता हुआ घर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के बेगूसराय में एक बार फिर से आग का तांडव देखने को मिला है। जहां आग लगने से एक घर और एक दुकान जलकर पूरी तरह से राख हो गया। वहीं, घर और दुकान में रखा सारा सामान भी पूरी तरह से जल गया। आग लगने के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस दौरान लोगों ने आग बुझाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन वे विफल हो गए और घर और दुकान धू-धू कर जल गई। यह पूरा मामला बीरपुर थाना क्षेत्र के मुरादपुर गांव का है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण पहले घर में आग लगी। फिर आग इतनी विकराल होती गई कि घर के सामने दुकान को भी पूरी तरह से जलाकर राख कर दिया। हालांकि लोगों ने आग बुझाने की पूरी कोशिश की, लेकिन आग के विकराल रूप के सामने सारे प्रयास विफल हो गए।
विज्ञापन




बताया जा रहा है कि इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग को दी गई। उसके बाद दमकल कर्मियों की टीम ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह आग पर काबू पाया। वहीं, आग लगने की घटना में लाखों का सामान जलकर पूरी तरह से राख हो गया। वहीं, इस घटना के बाद पीड़ित परिवार में हाहाकार मचा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed