{"_id":"661793ec3033615d640969fb","slug":"begusarai-news-first-a-house-caught-fire-then-shop-also-got-engulfed-goods-worth-lakhs-burnt-2024-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: बेगूसराय में पहले एक घर में आग लगी, फिर दुकान को भी चपेट में लिया, लाखों का सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: बेगूसराय में पहले एक घर में आग लगी, फिर दुकान को भी चपेट में लिया, लाखों का सामान जला
Thu, 11 Apr 2024 01:10 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Thu, 11 Apr 2024 01:10 PM IST
सार
Begusarai News: बेगूसराय में एक बार फिर एक घर में आग लग गई। साथ ही आग ने एक दुकान को भी जलाकर राख कर दिया। इस घटना में लाखों का सामान जल गया।
विज्ञापन
आग में जलता हुआ घर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के बेगूसराय में एक बार फिर से आग का तांडव देखने को मिला है। जहां आग लगने से एक घर और एक दुकान जलकर पूरी तरह से राख हो गया। वहीं, घर और दुकान में रखा सारा सामान भी पूरी तरह से जल गया। आग लगने के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस दौरान लोगों ने आग बुझाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन वे विफल हो गए और घर और दुकान धू-धू कर जल गई। यह पूरा मामला बीरपुर थाना क्षेत्र के मुरादपुर गांव का है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण पहले घर में आग लगी। फिर आग इतनी विकराल होती गई कि घर के सामने दुकान को भी पूरी तरह से जलाकर राख कर दिया। हालांकि लोगों ने आग बुझाने की पूरी कोशिश की, लेकिन आग के विकराल रूप के सामने सारे प्रयास विफल हो गए।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग को दी गई। उसके बाद दमकल कर्मियों की टीम ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह आग पर काबू पाया। वहीं, आग लगने की घटना में लाखों का सामान जलकर पूरी तरह से राख हो गया। वहीं, इस घटना के बाद पीड़ित परिवार में हाहाकार मचा हुआ है।
विज्ञापन