फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Begusarai News: A young man died tragically in a road accident

Begusarai Accident: तेज रफ्तार वाहन ने लील ली उप प्रमुख के भाई की जिंदगी, दर्दनाक मौत के बाद छाया मातम

Thu, 11 Jul 2024 11:54 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 11 Jul 2024 11:54 AM IST
सार

Begusarai: यहां तेज रफ्तार वाहन ने उप प्रमुख के भाई को कुचल दिया। इस हादसे में उप प्रमुख के भाई की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। पूरे मामले के बाद परिजनों में घटना को लेकर रोष है।

विज्ञापन
Begusarai News: A young man died tragically in a road accident
सड़क हादसे में युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेगूसराय में तेज रफ्तार का लगातार कहर देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में आज तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उप प्रमुख के भाई को कुचल दिया। इस हादसे में उप प्रमुख के भाई की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं मौत की खबर लगते ही इलाके में सनसनी फैल गई। घटना साहेवपुर कमाल थाना क्षेत्र के एनएच 31 के पास की है। मृतक उप प्रमुख भाई की पहचान भगवानपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले धीरज कुमार यादव के रूप में की गई है।

विज्ञापन


परिजनों बताया है कि अपने रिश्तेदार के शादी समारोह के बारात में शामिल होने के लिए राजापुर डुमरी गांव से खगड़िया जा रहा था। तभी शाहपुर कमाल के पास तेज रफ्तार अज्ञात बहन ने मोटरसाइकिल में जोरदार धक्का मार दिया। हादसा इतना जबरदस्त था कि इस हादसे में धीरज कुमार यादव की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन


परिजनों ने पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि जिस समय रोशनी थी उसे समय अगर समय रहते हुए पुलिस मौके पर पहुंचकर उसे इलाज करने के लिए ले जाते तो उसकी जान बच सकती थी। वहीं मौत की खबर लगते ही शादी की खुशी गम में तब्दील हो गई। स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना साहेवपुर कमाल थाना पुलिस को दी। मौके पर साहेवपुर कमाल थाने की पुलिस ने पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed