फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Begusarai News: A speeding truck hit two bike riders; one person died, other is in critical condition

Bihar News: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों में मारी टक्कर; एक व्यक्ति की मौत, दूसरा गंभीर

Fri, 02 Aug 2024 04:20 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 02 Aug 2024 04:20 PM IST
सार

Begusarai News: बखरी थाना अध्यक्ष ने बताया कि सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायल अवस्था में दोनों युवक को इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेजा गया, जिनमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। दूसरे की हालत गंभीर है।

विज्ञापन
Begusarai News: A speeding truck hit two bike riders; one person died, other is in critical condition
मृतक के परिजनों से जानकारी लेते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेगूसराय में तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार दो युवक को कुचल दिया। इस हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दूसरा ही व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके बाद उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। यह घटना बखरी थाना क्षेत्र के रामपुर चौक के पास की है। मृतक युवक की पहचान बखरी थाना क्षेत्र के परिहार निवासी रामसेवक पासवान के बेटे रवीश कुमार के रूप में की गई है। जबकि घायल युवक की पहचान सूरज कुमार के रूप में की गई है।

विज्ञापन


इस घटना को लेकर परिजनों ने बताया कि रवीश कुमार और सूरज कुमार एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर से रामपुर जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार ट्रक ने रामपुर चौक पर ही मोटरसाइकिल में जबरदस्त टक्कर मार दी। इस हादसे में रवीश कुमार की मौत हो गई है। जबकि सूरज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। जहां सूरज की स्थिति अभी भी चिंताजनक बनी हुई है। वहीं, मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। इसके साथ ही इस हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने बखरी थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन


इस घटना को लेकर बखरी थाना अध्यक्ष ने बताया कि सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायल अवस्था में दोनों युवक को इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेजा गया, जिनमें से रवीश कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि सूरज कुमार की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed