फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Begusarai News: A speeding truck crushed mother and son, both died; people created ruckus on road

Bihar News: तेज रफ्तार ट्रक ने मां-बेटे को कुचला, दोनों की मौत; गुस्साए लोगों ने सड़क पर किया हंगामा

Sat, 28 Dec 2024 02:06 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 28 Dec 2024 02:06 PM IST
सार

Begusarai News: बेगूसराय में तेज रफ्तार ट्रक ने मां-बेटे को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से गुस्साए लोगों ने सड़क पर जमकर हंगामा किया। सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

विज्ञापन
Begusarai News: A speeding truck crushed mother and son, both died; people created ruckus on road
घटनास्थल पर गुस्साए लोगों ने किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेगूसराय जिले में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में मां और बेटे की मौत हो गई। यह हादसा बलिया थाना क्षेत्र के जानीपुर ढाला एनएच-31 पर हुआ, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने मां-पुत्र को कुचल दिया। इस हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

विज्ञापन

 
मां-बेटे की सड़क पर दर्दनाक मौत
जानकारी के मुताबिक, मृतकों की पहचान बलिया थाना क्षेत्र के अख्तियारपुर निवासी श्याम राम यादव की पत्नी प्रीति देवी और उनके बेटे के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि प्रीति देवी अपने घर से डेरा की ओर जा रही थीं। सड़क पार करने के दौरान एक तेज गति से आ रहे ट्रक ने उन्हें कुचल दिया, जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन

 
घटनास्थल पर मची अफरा-तफरी
इस हादसे के तुरंत बाद इलाके में कोहराम मच गया। मौके पर मौजूद लोग घटना से गुस्से में आ गए और सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। आक्रोशित लोगों ने ट्रक को रोक लिया, हालांकि ट्रक चालक घटनास्थल से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पुलिस ने संभाला मोर्चा
घटना की सूचना मिलते ही बलिया थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने का प्रयास किया। पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। साथ ही ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। वहीं, घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने प्रशासन और सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों की समस्या को लेकर गुस्सा जाहिर किया। उनका कहना था कि एनएच-31 पर इस तरह की घटनाएं आम हो गई हैं, लेकिन प्रशासन इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है।

 
परिवार में छाया मातम
इस हादसे के बाद मृतक प्रीति देवी के परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। श्याम राम यादव और उनके अन्य परिजन इस घटना से सदमे में हैं। मां-बेटे की एक साथ मौत ने पूरे गांव को शोकाकुल कर दिया है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि प्रशासन सड़क पर वाहनों की तेज गति पर नियंत्रण के लिए कदम उठाए। घटना स्थल पर स्पीड ब्रेकर और यातायात नियमों को सख्ती से लागू करने की मांग की जा रही है ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed