फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Begusarai: Married woman was having affair with village boy, when her husband opposed, woman committed suicide

Bihar News: गांव के लड़के से चल रहा था विवाहिता का प्रेम प्रसंग, पति ने विरोध किया तो महिला ने लगा ली फांसी

Tue, 26 Mar 2024 04:10 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 26 Mar 2024 04:10 PM IST
सार

Begusarai News: बेगूसराय के एसपी मनीष कुमार ने बताया कि चकिया थाना क्षेत्र के गंगाप्रसाद गांव में एक शादीशुदा महिला ने प्रेम प्रसंग में आत्महत्या कर ली है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
Begusarai: Married woman was having affair with village boy, when her husband opposed, woman committed suicide
अस्पताल परिसर में खड़े मृतका के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के बेगूसराय में शादीशुदा महिला ने गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। यह घटना चकिया थाना क्षेत्र के गंगा प्रसाद गांव की है। मृत महिला की पहचान गंगा प्रसाद गांव निवासी चंद्रकांत राय का पत्नी रितु कुमारी के रूप में की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन


मृतका के परिजनों ने बताया कि सभी लोग बीती रात होली के जश्न डूबे हुए थे। उन्होंने बताया कि पति के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिससे नाराज होकर महिला ने घर में ही दरवाजा बंद कर गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। घर वालों ने जब तक दरवाजा तोड़कर महिला को फंदे से नीचे उतारा तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, महिला का गांव के ही एक लड़के से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पति लगातार इसका विरोध करता था। लेकिन पत्नी नहीं मानती थी। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। इसी विवाद से नाराज होकर पत्नी ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके बाद घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने चकिया थाना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर मौके पर पहुंची चकिया थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। उसके बाद आगे की कार्रवाई में जुट गई।


वहीं, बेगूसराय के एसपी मनीष कुमार ने बताया कि चकिया थाना क्षेत्र के गंगाप्रसाद गांव में एक शादीशुदा महिला ने प्रेम प्रसंग में आत्महत्या कर ली है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। इधर, यह घटना पूरे गांव में चर्चा का विषय बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed