फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Begusarai: Inter student died after drowning in Gandak river, 2 friends ran away from spot without helping

Bihar News: इंटर के छात्र की गंडक नदी में डूबने से मौत, मौके से दो दोस्त बिना मदद किए डूबता छोड़कर भागे

Sun, 19 May 2024 05:01 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 19 May 2024 05:01 PM IST
सार

Begusarai News: मृतक के परिजनों ने बताया कि आशीष कुमार अपने दो दोस्तों के साथ गंडक नदी में स्नान करने के लिए गया था। स्नान करने के दौरान उसका पैर फिसल गया, जिससे वह गहरे पानी में डूबने लगा। लेकिन उसके दोनों दोस्त बिना मदद किए मौके से फरार हो गए, जिससे उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Begusarai: Inter student died after drowning in Gandak river, 2 friends ran away from spot without helping
घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के बेगूसराय में स्नान करने के दौरान गंडक नदी में डूबने से एक छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र के बंदुआर स्थित कैलाशपुर गंडक नदी घाट की है। मृतक छात्र की पहचान नीमा पुरा थाना क्षेत्र के रहने वाले सदानंद पाठक का आशीष कुमार (17) के रूप में की गई है।

विज्ञापन


मृतक के परिजनों ने बताया कि आशीष कुमार अपने दो दोस्तों के साथ गंडक नदी में स्नान करने के लिए गया था। स्नान करने के दौरान ही आशीष कुमार का पैर फिसल गया, जिससे वह गहरा पानी में चला गया और डूबने लगा। उन्होंने बताया कि आशीष कुमार को डूबता देखकर बचाने के बजाय दोनों दोस्त मौके से फरार हो गए और उसकी पानी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि हमें इस घटना की सूचना मिलते ही गंडक नदी में पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आशीष का शव गंडक नदी के पानी से बाहर निकाला। वहीं, घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने नीमा चांदपुरा थाना पुलिस को दी। उसके बाद नीमा चांदपुरा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। फिर आगे की कार्रवाई में जुट गई। जानकारी के अनुसार, मृतक आशीष कुमार इंटर का छात्र था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed