फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   begusarai giriraj singh controversial social media post jay sanatana jay mahadev

Bihar News: गिरिराज सिंह ने सोशल मीडिया पर शेयर किया आई लव मोहम्मद का पोस्टर, जानें क्या लिखा कैप्शन में?

Sun, 28 Sep 2025 03:02 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sun, 28 Sep 2025 03:02 PM IST
सार

बेगूसराय के सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में है। उन्होंने “I Love मोहम्मद” पोस्ट के साथ “जय सनातन जय महादेव” लिखा।

विज्ञापन
begusarai giriraj singh controversial social media post jay sanatana jay mahadev
बेगूसराय के सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेगूसराय के सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का हाल ही में किया गया सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा का विषय बन गया है। उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें “I Love मोहम्मद” लिखा हुआ था और इसके साथ उन्होंने “जय सनातन जय महादेव” भी जोड़ा। इसके बाद उनके पोस्ट पर विभिन्न प्रकार के कमेंट आने शुरू हो गए और पोस्ट का स्क्रीनशॉट इंटरनेट के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गया।
विज्ञापन


यूजर्स ने जमकर टिप्पणी करनी शुरू कर दी। कई लोग पोस्ट को देखकर कन्फ्यूज़ हो गए और यह समझने की कोशिश कर रहे थे कि आखिर क्या पोस्ट किया गया है। दरअसल, पोस्ट में “I Love मोहम्मद” लिखा हुआ फोटो बड़ा था और कंटेंट छोटा होने के कारण लोग ऊपर लिखा “जय सनातन जय महादेव” पढ़ना भूल जाते हैं।
विज्ञापन


पढ़ें: मछुआरों के लिए नीतीश सरकार का तोहफा, नाव और जाल पर 90% तक अनुदान; सौगात
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेंट सेक्शन में ट्रॉलर्स उन्हें ट्रोल करने से बाज नहीं आए, जबकि उनके समर्थक यह कहते हुए सफाई दे रहे हैं कि यदि कोई सामने से “I Love मोहम्मद” रहेगा तो वे “जय सनातन जय महादेव” कहेंगे। फिलहाल, गिरिराज सिंह का यह पोस्ट इंटरनेट पर काफी ट्रेंड कर रहा है और अब तक हजारों कमेंट्स आ चुके हैं। कमेंट करने वालों में बेगूसराय के यूजर्स के साथ-साथ देश भर के लोग भी शामिल हैं।


अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि केंद्रीय मंत्री द्वारा किए गए इस पोस्ट का उनके संसदीय क्षेत्र बेगूसराय और आगामी बिहार विधानसभा चुनाव पर क्या असर पड़ेगा। कुछ दिनों पहले ही बेगूसराय शहर में गिरिराज सिंह फैंस क्लब ने शहर के प्रसिद्ध काली स्थान मंदिर और अन्य मंदिरों पर बैनर और पोस्टर लगाए थे। इन पोस्टरों में गैर-सनातनी और गैर-हिंदुओं का मंदिर में प्रवेश वर्जित करने की बात कही गई थी और फोटो में गिरिराज सिंह हाथ में त्रिशूल लिए दिखाई दिए थे। यह बैनर जिले भर में चर्चा का विषय बना था। अब गिरिराज सिंह के द्वारा फेसबुक पोस्ट किए जाने के बाद से राजनीतिक चर्चा और भी तेज होती दिख रही है। इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर समर्थक और विरोधियों के बीच बहस को और गहरा कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed