{"_id":"667aa93f383d50cfff0402ae","slug":"begusarai-domineering-neighbour-attacked-a-family-with-sticks-and-swords-3-injured-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: बेगूसराय में दबंग पड़ोसी ने एक परिवार पर लाठी-तलवार से किया हमला, तीन घायल; पंचायत में जाना पड़ा महंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: बेगूसराय में दबंग पड़ोसी ने एक परिवार पर लाठी-तलवार से किया हमला, तीन घायल; पंचायत में जाना पड़ा महंगा
Tue, 25 Jun 2024 04:55 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 25 Jun 2024 04:55 PM IST
सार
Begusarai News: बछवाड़ा थाना अध्यक्ष अमितकांत ने बताया कि हादीपुर गांव में मारपीट का मामला सामने आया है। इस मारपीट में एक ही परिवार के तीन लोग घायल हुए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
अस्पताल में इलाजरत परिवार के घायल लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेगूसराय में एक परिवार को पंचायत करना उस वक्त महंगा पड़ गया जब दबंग पड़ोसी ने घर में घुसकर लाठी-डंडे और तलवार से हमला कर दिया। पहले दबंगों ने पहले मिर्ची पाउडर डाल दिया, फिर उसके बाद तलवार से हमला कर दिया। इस हमले में पति-पत्नी समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उसके बाद घायल अवस्था में सभी को इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह घटना बछवारा थाना क्षेत्र के हादीपुर गांव की है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, घायल लोगों की पहचान हादीपुर गांव निवासी उमाकांत सिंह उनकी पत्नी खुशबू देवी और एक बेटे के रूप में की गई है। घायल उमाकांत सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले गांव के दबंग पड़ोसी शंभू पासवान का बेटा एक पड़ोसी के घर में घुस गया था, जिसे लेकर गांव में पंचायत बैठी थी। उस पंचायत में हम भी शामिल हुए थे। उन्होंने बताया कि उस पंचायत के कारण ही बीती रात दबंग पड़ोसी शंभू पासवान पूरे परिवार के साथ घर में घुस गया। उन्होंने बताया कि उन लोगों ने पहले मिर्च का पाउडर पूरे परिवार पर फेंक दिया। उसके बाद लाठी और तलवार से हमला कर दिया। इस हमले में तीन लोग घायल हो गए हैं। उन्होंने बताया कि शंभू पासवान गांव का दबंग व्यक्ति है। उसने इससे पहले भी मारपीट की घटना को अंजाम दिया था। फिलहाल इस घटना के बाद पूरा परिवार डर के साये में है।
विज्ञापन
इस घटना की सूचना पर बछवाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई। वहीं, पीड़ित परिवार ने बछवाड़ा थाने में दबंग पड़ोसी शंभू पासवान के खिलाफ आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। इस संबंध में बछवाड़ा थाना अध्यक्ष अमितकांत ने बताया कि हादीपुर गांव में मारपीट का मामला सामने आया है। इस मारपीट में एक ही परिवार के तीन लोग घायल हुए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन