फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Begusarai: Criminals entered house and opened fire and beat up people; one person shot, 4 seriously injured

Crime: बेगूसराय में अपराधियों ने घर में घुसकर की गोलीबारी और मारपीट; एक व्यक्ति को गोली लगी, चार गंभीर घायल

Tue, 15 Oct 2024 03:23 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 15 Oct 2024 03:23 PM IST
सार

Begusarai News: पीड़ित अमन कुमार ने बताया कि अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलीबारी की, जिसमें उनके पिता प्रमोद सिंह को पैरों में गोली लगी। किसी तरह भागकर वे घर पहुंचे, लेकिन अपराधी भी उनके पीछे-पीछे घर पहुंच गए।

विज्ञापन
Begusarai: Criminals entered house and opened fire and beat up people; one person shot, 4 seriously injured
सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेगूसराय जिले के मटिहानी थानाक्षेत्र के रामदीरी भवानंदपुर गांव में अपराधियों ने घर में घुसकर गोलीबारी और मारपीट की घटना को अंजाम दिया है। इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई है। इस हमले में प्रमोद सिंह नामक व्यक्ति के दोनों पैरों में गोली लगी है, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायल लोगों का इलाज बेगूसराय के सदर अस्पताल में चल रहा है।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, 12 अक्तूबर को पहले भी अपराधियों ने इसी परिवार के सदस्यों पर हमला किया था, जिसमें परिवार के कई लोग घायल हुए थे। उस हमले के बाद मामला मटिहानी थाने में दर्ज कराया गया था, जिसके बाद से अपराधी बौखलाए हुए थे। मंगलवार को जब प्रमोद सिंह और उनके बेटे अमन कुमार घर जा रहे थे, तभी रास्ते में पंकज सिंह, चंदन सिंह, दीपक कुमार, फंटूश कुमार और देवेंद्र सिंह ने उन्हें घेर लिया। फिर केस वापस लेने की धमकी देते हुए उन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

 
अमन कुमार ने बताया कि अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलीबारी की, जिसमें उनके पिता प्रमोद सिंह को पैरों में गोली लगी। किसी तरह भागकर वे घर पहुंचे, लेकिन अपराधी भी उनके पीछे-पीछे घर पहुंच गए। फिर घर में घुसकर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से पूरे परिवार की बेरहमी से पिटाई कर दी। इस दौरान घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग भी की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई थी। लेकिन परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस की देरी के कारण अपराधी आसानी से फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हुई है। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि अपराधी पहले भी उन पर हमला कर चुके हैं और केस वापस लेने के लिए लगातार धमकी दे रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed