{"_id":"66dd607d534ab52f3b0b19d9","slug":"begusarai-criminal-shot-a-young-man-for-opposing-against-abuse-while-drinking-tea-2024-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crime: बेगूसराय में गाली-गलौज का विरोध करने पर अपराधी ने युवक को मारी गोली, चाय पीने के वक्त हुआ था विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Crime: बेगूसराय में गाली-गलौज का विरोध करने पर अपराधी ने युवक को मारी गोली, चाय पीने के वक्त हुआ था विवाद
Sun, 08 Sep 2024 01:59 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 08 Sep 2024 01:59 PM IST
सार
Begusarai News: चकिया थाना अध्यक्ष ने बताया कि अपराधियों द्वारा एक युवक को गोली मारकर घायल करने का मामला सामने आया है। फिलहाल पुलिस ने अपराधी की पहचान कर ली है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है।
विज्ञापन
अस्पताल में इलाजरत घायल युवक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों का तांडव लगातार देखने को मिल रहा है। ताजा मामले में अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल अवस्था में युवक को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां युवक की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। घटना चकिया थानाक्षेत्र के गंगा प्रसाद चौक के पास की है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, घायल युवक की पहचान चकिया थानाक्षेत्र के गंगा प्रसाद वार्ड-47 निवासी शंकर ठाकुर के बेटे पंकज ठाकुर के रूप में की गई है। घटना को लेकर परिजनों ने बताया कि पंकज चौक पर चाय पीने के लिए गया था। इस दौरान गांव का ही अपराधी अजय सिंह शराब के नशे में धुत होकर गाली-गलौज कर रहा था। तभी पंकज ने गाली-गलौज का विरोध किया, जिससे नाराज होकर अपराधी अजय ने उसे गोली मार दी। गोली चलते ही चौक पर भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। वहीं, गोली लगने से पंकज ठाकुर घायल हो गया। उसके बाद परिजनों ने उसे आनन-फानन में इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन
इधर, घटना की सूचना पर चकिया थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई। इस घटना के संबंध में चकिया थाना अध्यक्ष ने बताया कि अपराधियों द्वारा एक युवक को गोली मारकर घायल करने का मामला सामने आया है। फिलहाल पुलिस ने अपराधी की पहचान कर ली है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है। वहीं, इस घटना के बाद पूरा परिवार डर के माहौल में रहने को मजबूर है।
विज्ञापन
घायल के भाई राहुल कुमार ने बताया कि पंकज ठाकुर पटना में अपनी सैलून की दुकान चलाता है। पिछले कुछ दिन पहले ही वह अपने घर गंगा प्रसाद गांव आया था।