फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Begusarai Crime: Criminals entered house and killed a sleeping truck mechanic by beating him with hammer

Bihar Crime: सोए ट्रक मैकेनिक की हथौड़े से पीट-पीट कर हत्या, अपराधियों ने घर में घुसकर वारदात को दिया अंजाम

Sun, 19 Jan 2025 03:25 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 19 Jan 2025 03:25 PM IST
सार

Begusarai Crime: पुलिस ने बताया कि सभी पहलुओं की गहराई से जांच की जा रही है और दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं, इस निर्मम हत्या के बाद पूरे पचवीर गांव में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन
Begusarai Crime: Criminals entered house and killed a sleeping truck mechanic by beating him with hammer
मृतक इफ्तिखार - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बेगूसराय जिले में एक बार फिर अपराध ने क्रूरता की हदें पार कर दीं। साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के पचवीर गांव में अपराधियों ने घर में घुसकर सोए हुए ट्रक मैकेनिक इफ्तिखार (58) की लोहे की हथौड़े और ईंट-पत्थर से पीट-पीट कर निर्मम हत्या कर दी। इस जघन्य हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और परिजनों में मातम का माहौल है।

विज्ञापन

 
घर में घुसकर दिया घटना को अंजाम
परिजनों के अनुसार, 14 जनवरी की रात जब इफ्तिखार घर में सो रहे थे, तब अपराधी घर में घुस आए। उन्होंने लोहे के हथौड़े से उनके सिर पर वार किया और ईंट-पत्थर से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजन घायल अवस्था में उन्हें सदर अस्पताल ले गए, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

 
बेटे पर जानलेवा हमला और घर में तोड़फोड़
इस घटना के दौरान मृतक के बेटे ने जब अपराधियों का विरोध किया, तो उन्होंने उस पर भी जानलेवा हमला कर दिया। इसके साथ ही अपराधियों ने घर में जमकर तोड़फोड़ की। परिजनों ने बताया कि घटना को अंजाम देने वाला व्यक्ति रिश्ते में मृतक का चचेरा साला बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पुलिस पर लापरवाही का आरोप
परिजनों ने बताया कि अपराधियों ने पहले भी इस तरह की घटना को अंजाम दिया था। इसकी शिकायत पुलिस से की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उनकी लापरवाही के चलते अपराधी और अधिक साहसिक हो गए और इस बार हत्या जैसी गंभीर घटना को अंजाम दिया।

 
पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलने के बाद साहेबपुर कमाल थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की गहराई से जांच की जा रही है और दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं, इस निर्मम हत्या के बाद पूरे पचवीर गांव में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अपराधियों के बढ़ते मनोबल के कारण ऐसी घटनाएं हो रही हैं। पुलिस से इलाके में सुरक्षा और सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed