फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Begusarai: Banned meat found outside temple; Situation tense in village, large number of police deployed

Bihar: बेगूसराय में मंदिर के बाहर मिला प्रतिबंधित मांस; गांव में स्थिति तनावपूर्ण, बड़ी तादाद में पुलिस तैनात

Tue, 18 Jun 2024 03:48 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 18 Jun 2024 03:48 PM IST
सार

Begusarai News: बेगूसराय के विधायक कुंदन सिंह ने इस घटना को लेकर कहा कि बिहार में सरकार रहे या न रहे, लेकिन ऐसी घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। एक हिंदू होने के नाते हम अपने धर्म से समझौता नहीं कर सकते हैं।

विज्ञापन
Begusarai: Banned meat found outside temple; Situation tense in village, large number of police deployed
गांव में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के बेगूसराय में एक समुदाय द्वारा एक मंदिर की चारदीवारी के बाहर प्रतिबंधित मांस (मवेशी का मांस) फेंकने के विरोध में दूसरे समुदाय के लोग जमकर हंगामा करने लगे। इसके बाद गांव में तनावपूर्ण स्थिति बन गई। घटना की सूचना मिलते ही बेगूसराय के एसपी मनीष कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति पर काबू पा लिया। फिलहाल बड़ी तादाद में गांव में पुलिस बल तैनात है और कैंप कर रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बेगूसराय जिले के छौड़ाही थाना क्षेत्र के एकंबा गांव में एक समुदाय के लोगों ने मंदिर की चारदीवारी के बाहर मवेशी का मांस फेंक दिया। जैसे ही लोगों ने मंदिर के बाहर मांस देखा वैसे ही हंगामा शुरू हो गया। हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस ने पहुंचकर स्थिति को काबू करने की कोशिश की, लेकिन लोग उग्र हो गए। इस घटना की सूचना बेगूसराय एसपी मनीष कुमार को लगी। उसके बाद एसपी मनीष कुमार ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह मामले को शांत कराया।
विज्ञापन

 

Begusarai: Banned meat found outside temple; Situation tense in village, large number of police deployed
गांव में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है - फोटो : अमर उजाला

स्थानीय लोगों ने बताया कि एक समुदाय द्वारा मंदिर के बाहर मवेशी का मांस फेंक दिया था। लोगों ने जब मंदिर के पास मांस देखा तो उग्र हो गए। उन्होंने बताया कि एक समुदाय के लोगों द्वारा मनमानी की गई है। एक धर्म के लोगों को ठेस पहुंचाने का काम किया है। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि ऐसे लोगों पर कठोर से कठोर कार्रवाई करें। हालांकि मौके पर कई थानों की पुलिस समय रहते पहुंच गई, जिससे कि कोई बड़ी घटना होने से बच गई। लेकिन जिस तरह से मामला सामने आया है।
 

Begusarai: Banned meat found outside temple; Situation tense in village, large number of police deployed
घटनास्थल पर लोगों से बात करते विधायक कुंदन सिंह - फोटो : अमर उजाला

वहीं, बेगूसराय के विधायक कुंदन सिंह ने इस घटना को लेकर कहा कि बिहार में सरकार रहे या न रहे, लेकिन ऐसी घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। एक हिंदू होने के नाते हम अपने धर्म से समझौता नहीं कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि आज जब लोगों की आंख खुली तो लोगों ने एकंबा गांव के एक मंदिर के बगल में मवेशी के मांस का टुकड़ा देखा। उसके बाद कानों-कान यह खबर पूरे गांव में फैल गई। फिर हिंदू समाज के लोग जमा होने लगे और बवाल शुरू कर दिया।
 

विज्ञापन

Begusarai: Banned meat found outside temple; Situation tense in village, large number of police deployed
गांव में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है - फोटो : अमर उजाला

बताया जा रहा है कि घटना की जानकारी मिलते ही बेगूसराय के एसपी मनीष ने तुरंत ही संबंधित थाने को निर्देश दिया और घटनास्थल पर पहुंचने का आदेश जारी कर दिया। उसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है। इस संबंध में एसपी मनीष ने बताया कि एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है। वह दोबारा पूरे मामले की जांच करेगी और मामले में जो भी दोषी होंगे उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed