फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Begusarai: A woman crossing road was crushed by a speeding car, died during treatment; people blocked road

Bihar: बेगूसराय में सड़क पार कर रही महिला को तेज रफ्तार कार ने कुचला, इलाज के दौरान मौत; लोगों ने जाम की सड़क

Tue, 16 Apr 2024 01:10 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 16 Apr 2024 01:10 PM IST
सार

Begusarai News: परिजनों ने बताया कि सुमा देवी सोमवार की देर शाम को घर से समान लाने के लिए बाजार जा रहीं थी। तभी सड़क पार करने के दौरान तेज रफ्तार स्कार्पियो ने उन्हें कुचल दिया था। उन्हें घायलावस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन आज मौत हो गई।

विज्ञापन
Begusarai: A woman crossing road was crushed by a speeding car, died during treatment; people blocked road
घायल महिला की मौत के बाद लोगों ने जाम की सड़क - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के बेगूसराय में सड़क दुर्घटना में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मौत से नाराज लोगों ने एनएच 31 को जाम कर दिया और जमकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ हंगामा करना शुरू कर दिया। वहीं, सड़क जाम रहने के बाद काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। इस दौरान लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का भी सामना करना पड़ा। यह पूरा मामला साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र का है। मृत महिला की पहचान साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के हीरा टोल निवासी महेंद्र दास की पत्नी सुमा देवी के रूप में की गई है।

विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि सुमा देवी सोमवार की देर शाम को घर से समान लाने के लिए बाजार जा रहीं थी। तभी सड़क पार करने के दौरान तेज रफ्तार स्कार्पियो ने उन्हें कुचल दिया था। इस हादसे में सुमा देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं थी। घायल अवस्था में परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां इलाज दौरान आज उनकी मौत हो गई। मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन




वहीं, इस घटना से नाराज ग्रामीण और परिजनों ने साहेबपुर कमाल स्थित एनएच 31 को जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर हंगामा करना शुरू कर दिया। इसके बाद घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने साहेबपुर कमाल थाना पुलिस को दी। मौके पर साहेबपुर कमाल थाना पुलिस पहुंचकर मामले को किसी तरह शांत करने में जुट गई। हालांकि लोग मानने को तैयार नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed