फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Begusarai: 2 parties clashed, 10 people injured; fight took place over illicit relations and liquor business

Bihar News: बेगूसराय में दो पक्ष आपस में भिड़े, 10 लोग घायल; अवैध संबंध और शराब कारोबार को लेकर हुआ घमासान

Fri, 16 Feb 2024 06:57 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 16 Feb 2024 06:57 PM IST
सार

Begusarai Hindi News: सिंघौल थाना अध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि दो पक्षों में मारपीट का मामला सामने आया है। फिलहाल दोनों पक्ष की ओर से आवेदन दिए गए हैं। आवेदन के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Begusarai: 2 parties clashed, 10 people injured; fight took place over illicit relations and liquor business
अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे घायल लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के बेगूसराय में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस मारपीट में दोनों ही पक्ष की ओर से 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल बेगूसराय में चल रहा है। घटना सिंघौल थाना क्षेत्र के रतौली गांव की है। इस मामले में जहां एक पक्ष द्वारा अवैध संबंध की वजह से मारपीट का आरोप लगाया जा रहा है। वहीं, दूसरे पक्ष के लोगों का कहना है कि एक पक्ष के मिथुन कुमार और उनके परिवार के लोग शराब का कारोबार करते हैं। वे आए दिन शराब पीकर हो हंगामा करते हैं और इसी बात का विरोध करने पर बीती रात उन लोगों ने मारपीट की घटना को अंजाम दिया है।

विज्ञापन


फिलहाल सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल बेगूसराय में चल रहा है। दोनों ही पक्षों की ओर से सिंघौल थाने में लिखित रूप से आवेदन दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। घायलों की पहचान एक पक्ष के रामविलास सिंह, पिंकू देवी, अवनीश सिंह और अन्य लोगों के रूप में किए गए हैं। वहीं, दूसरे पक्ष से मिथुन कुमार और कल्पना देवी, तुसली देवी, प्रिंस कुमार, और रवीश कुमार घायल हैं।

विज्ञापन

Begusarai: 2 parties clashed, 10 people injured; fight took place over illicit relations and liquor business
स्ट्रेचर पर लेटा गंभीर रूप से घायल व्यक्ति - फोटो : अमर उजाला

एक पक्ष के मिथुन कुमार ने आरोप लगाया है कि रामविलास सिंह की साली और मिथुन कुमार के भाई राजू कुमार के बीच वर्षों से अवैध संबंध चल रहा है। रामविलास सिंह की साली द्वारा राजू सिंह की सारी कमाई हड़प ली गई है। इसी वजह से राजू सिंह की पत्नी भी उसे छोड़कर चली गई है। इस अवैध संबंध का विरोध करने पर रामविलास सिंह और उसके परिवार के द्वारा गाली-गलौज तथा मारपीट की जाती है।

वहीं, रामविलास सिंह का आरोप है कि मिथुन कुमार और कल्पना देवी शराब का कारोबार करते हैं। इसका विरोध करने पर आए दिन गाली गलौज जैसी घटनाओं को अंजाम देते हैं। बीती रात भी इसी बात का विरोध करने पर उन लोगों द्वारा मारपीट की गई है।

वहीं, इस संबंध में सिंघौल थाना अध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि दो पक्षों में मारपीट का मामला सामने आया है। फिलहाल दोनों पक्ष की ओर से आवेदन दिए गए हैं। आवेदन के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed