फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Amit Shah's roar in Khagaria: Bihar will no longer be a jungle raj, but a development raj, Bihar Assembly Elec

Bihar News: 'लालू-राबड़ी की वापसी मतलब फिर से जंगलराज! विकास ही NDA का लक्ष्य', खगड़िया में गरजे अमित शाह

Sat, 25 Oct 2025 03:25 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला,खगड़िया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,खगड़िया Published by: तरुणेंद्र चतुर्वेदी Updated Sat, 25 Oct 2025 03:25 PM IST
सार

Bihar Assembly Elections 2025: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने खगड़िया में एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार को फिर कभी जंगलराज का शिकार नहीं होने देंगे और राज्य को विकास की राह पर आगे बढ़ाएंगे।

विज्ञापन
Amit Shah's roar in Khagaria: Bihar will no longer be a jungle raj, but a development raj, Bihar Assembly Elec
अमित शाह ने खगड़िया से भरी हुंकार, विपक्ष पर साधा निशाना किया विकास का वादा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने खगड़िया में एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को छठ पर्व के अवसर पर संबोधित करते हुए बिहार के विकास और सुरक्षा पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बिहार कभी जंगलराज का शिकार नहीं होगा और बहू-बेटियां सुरक्षित रहेंगी। अमित शाह ने कहा, "मैं छठ मैया से यही प्रार्थना करता हूं। मुझे लगा था कि छठ पर्व के बीच कौन आएगा, लेकिन पूरा पंडाल भर गया है।"

विज्ञापन

'यह चुनाव बिहार में विकास की दिशा तय करने वाला'
अमित शाह ने स्पष्ट किया कि यह चुनाव विधायक या मुख्यमंत्री चुनने का नहीं, बल्कि बिहार में विकास की दिशा तय करने वाला है। उन्होंने कहा, "लालू-राबड़ी की सरकार आई तो जंगलराज वापस आएगा, वहीं एनडीए की सरकार आई तो विकसित बिहार पूरे भारत में अपना डंका बजाएगा।"

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


'घोटालों के रिकॉर्ड वाले लोग महागठबंधन में'
शाह ने महागठबंधन सरकार पर कड़ी निंदा करते हुए कहा कि लालू यादव ने “लैंड फॉर जॉब” और “अलकतरा” जैसे बड़े घोटाले किए हैं। उन्होंने कांग्रेस के दस साल के शासनकाल को भी घोटालों से भरा बताया। शाह ने आरोप लगाया कि बिहार और केंद्र में घोटालों के रिकॉर्ड वाले लोग महागठबंधन में हैं, जो बिहार के विकास का बीड़ा कभी उठा नहीं सकते।


ये भी पढ़ें- Bihar: चार विधानसभा सीटों पर राजद-कांग्रेस के प्रत्याशी आमने-सामने; किसके लिए वोट मांगेंगे राहुल-तेजस्वी?


चुनावी माहौल गरमा गया
केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि बिहार का विकास केवल नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के नेतृत्व में संभव है। उन्होंने ग्रामीण विकास, सुरक्षा व्यवस्था और रोजगार सृजन को आगे बढ़ाने के लिए एनडीए को बहुमत दिलाने की अपील की।

खगड़िया की इस जनसभा में अमित शाह की धमाकेदार उपस्थिति और तगड़े आरोपों ने चुनावी माहौल गरमा दिया है। बिहार के लोगों के लिए यह चुनाव विकास का समय है, न कि फिर से जंगलराज के अंधकार में लौटने का।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed