फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Ambedkar statue in Munger, Rahul-Tejaswi left without inaugurating it, Pappu Yadav unveiled it

Bihar: अंबेडकर की मूर्ति रह गई बिन अनावरण, राहुल-तेजस्वी निकले आगे…,पप्पू यादव ने संभाली जिम्मेदारी

Fri, 22 Aug 2025 04:15 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुंगेर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Fri, 22 Aug 2025 04:15 PM IST
सार

मुंगेर जिले के घोरघट में डॉ. भीमराव अंबेडकर की नवनिर्मित प्रतिमा का अनावरण राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को करना था। लेकिन दोनों नेता प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर बिना अनावरण किए सीधे भागलपुर चले गए।
 

विज्ञापन
Ambedkar statue in Munger, Rahul-Tejaswi left without inaugurating it, Pappu Yadav unveiled it
पप्पू यादव ने किया अनावरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंगेर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र घोरघट में डॉ. भीमराव अंबेडकर की नवनिर्मित 12 फीट ऊंची प्रतिमा के अनावरण को लेकर मंगलवार को बड़ा विवाद खड़ा हो गया। तय कार्यक्रम के अनुसार इस प्रतिमा का उद्घाटन कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव को करना था। लेकिन प्रतिमा स्थल पर पहुंचने के बाद दोनों नेता बिना अनावरण किए ही सीधे भागलपुर के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन


प्रतिमा और शिलापट्ट पर पहले से ही फूल सजाए गए थे, लेकिन राहुल और तेजस्वी ने न तो पुष्प अर्पित किया और न ही अनावरण किया। इससे स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखा गया। माहौल बिगड़ने की आशंका को देखते हुए मौके पर पहुंचे पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने प्रतिमा का अनावरण किया। इसके बाद वे भी राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के काफिले के साथ भागलपुर की ओर रवाना हो गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar :  पुलिस ने जमकर भांजी लाठियां, राशन डीलर विक्रेता अपनी मांग को लेकर कर रहे थे प्रदर्शन
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के रवैये का विरोध जताया। वहीं, वोटर अधिकार यात्रा के दौरान काफिला मुंगेर जिले के चंदन बाग से प्रारंभ होकर सोझी गंगा घाट, बेलन बाजार, भगत सिंह चौक, बांक मोड़ होते हुए बरियारपुर-कल्याणपुर और घोरघट तक पहुंचा। घोरघट में जेसीबी से पुष्प वर्षा कर राहुल और तेजस्वी का भव्य स्वागत भी किया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed