फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   ADG Paras Nath inspected Kasim Bazar police station of Munger

Bihar News: देर रात अचानक कासिम बाजार थाना पहुंचे एडीजी पारस नाथ, ई-साक्ष्य ऐप पर कार्य की ली जानकारी

Fri, 25 Apr 2025 01:27 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Fri, 25 Apr 2025 01:27 PM IST
सार

निरीक्षण के दौरान एडीजी पारस नाथ ने निर्देश दिए कि दो महीने के अंदर सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को ई-साक्ष्य ऐप के बारे में प्रशिक्षित करें। जिससे डिजिटलाइजेशन से संबंधित सभी जानकारियां कर्मचारियों को प्राप्त हों और वे इस ऐप पर सभी दस्तावेज को सुरक्षित कर सकें। 

विज्ञापन
ADG Paras Nath inspected Kasim Bazar police station of Munger
एडीजी पारस नाथ ने किया थाने का निरीक्षण। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपर पुलिस महानिदेशक सीआईडी पारस नाथ गुरुवार की देर रात मुंगेर जिले के कासिम बाजार थाना पहुंचे। यहां उन्होंने थाना के विभिन्न कार्यालय जैसे सरिस्ता, थानाध्यक्ष कार्यालय, कंप्यूटर रूम, हाजत आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान ई-साक्ष्य ऐप पर कर्मिचारियों द्वारा किए जा रहे कार्य और इससे संबंधित प्रशिक्षण के बारे में जानकारी प्राप्त की।

विज्ञापन


एडीजी ने बताया कि उन्हें मुंगेर का प्रभार दिया गया है। वे इससे पहले भी मुंगेर आ चुके हैं। इस बार भी वे नियमित निरीक्षण पर यहां आए हैं। उन्होंने बताया कि वे थाना की कार्यप्रणाली तथा वर्तमान स्थिति से अवगत होने के उद्देश्य से पहुंचे हैं। उन्होंने थाना के बाहरी हिस्से का जायजा लिया। साथ ही विभिन्न कार्यालय और पंजियों का भी अवलोकन किया। पारस नाथ ने बताया कि अब बिहार पुलिस पेपरलेस होने जा रही है। अब सभी कागजात ई-साक्ष्य ऐप पर अपलोड किए जाएंगे। इससे घटना और घटनाक्रम से संबंधित वीडियो, ऑडियो, तस्वीरें व सबूतों आदि को सुरक्षित रखा जाएगा। सभी प्रकार का कार्य इसी माध्यम से किया जाएगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: चाचा ने सात साल की भतीजी के साथ की दरिंदगी, खून से लथपथ मिली मासूम को देख दंग रह गए परिजन
विज्ञापन
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान एडीजी पारस नाथ ने कर्मियों से ई-साक्ष्य पोर्टल और कंप्यूटर प्रशिक्षण के बारे में जानकारी प्राप्त की। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए कि दो महीने के अंदर सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को ई-साक्ष्य ऐप के बारे में प्रशिक्षित करें। जिससे डिजिटलाइजेशन से संबंधित सभी जानकारियां कर्मचारियों को प्राप्त हों और वे इस ऐप पर सभी दस्तावेज को सुरक्षित कर सकें। इससे अपराधियों को जल्द से जल्द दिलाई जा सकेगी। इस दौरान मौके पर डीआईजी राकेश कुमार, एसपी सैयद इमरान मसूद, एसडीपीओ सदर अभिषेक आनंद, थानाध्यक्ष रूबिकांत कच्छप आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed