फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Accident News: Three high speed bikes collided with each other in Jamui

Accident News: जमुई में तेज रफ्तार का कहर, आपस में तीन बाइक टकराई…एक की मौके पर मौत; चार युवक घायल

Thu, 10 Oct 2024 03:40 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 10 Oct 2024 03:40 PM IST
सार

Bihar: दुर्गा पूजा को लेकर हर तरह उत्साह और हर्षोल्लास के माहौल है, लेकिन दुर्गा पूजा के अष्टमी को एक परिवार पर उस वक्त दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा जब उसके घर का एक चिराग बुझ गया।

विज्ञापन
Accident News: Three high speed bikes collided with each other in Jamui
मृतक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुवार की दोपहर जमुई जिले के सिकंदरा-नवादा मुख्य मार्ग बरडीह मोड़ के समीप तेज रफ्तार तीन बाइक आपस में टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी की बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो अलग-अलग बाइक पर सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई और इसकी सूचना सिकंदरा थाने की पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायल को सिकंदरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए दो घायलों को जमुई सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


बताया जाता है कि चंद्रदीप थाना क्षेत्र के इस्लामनगर गांव निवासी महेंद्र यादव का 19 वर्षीय पुत्र रंजीत कुमार अकेले एक बाइक पर सवार था। जबकि दूसरे बाइक पर उसी गांव के बखोरी यादव के 17 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार और मसूदन यादव के 17 वर्षीय पुत्र बलिंदर कुमार सवार होकर सिकंदरा की ओर से अलीगंज की ओर अपने गांव जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं तीसरा चंद्रदीप थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव निवासी स्वर्गीय राजेंद्र यादव के 43 वर्षीय पुत्र बिल्टू यादव और जयराम यादव के 36 वर्षीय पुत्र ओमप्रकाश यादव एक बाइक पर सवार होकर अलीगंज की ओर से कुमार गांव आ रहे थे। इसी दौरान बरडीह मोड़ के समीप तीनों बाइक की गति तेज रहने के कारण अनियंत्रित होकर आपस में टकरा गई। जिसमें इस्लामनगर गांव निवासी महेंद्र यादव के 19 वर्षीय पुत्र रंजीत कुमार की मौके पर मौत हो गई।

 

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मृतक रंजीत के पिता महेंद्र यादव ने बताया कि मां के कहने पर बाजार से पान और कसैली लाने के लिए कहा गया, लेकिन सिकंदरा के तरफ किस लिए आया था, इसकी जानकारी नहीं है। मौके पर पहुंचे सिकंदरा थाना के अपर थानाध्यक्ष क्षैबर राम ने बताया कि इस सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हुई है। जबकि चार घायल हुए है। पुलिस मृतक की शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज कर मामले की छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed