{"_id":"6701038ea537f26fa00a27d1","slug":"accident-news-auto-collided-with-a-parked-truck-in-begusarai-one-person-died-in-accident-6-people-injured-2024-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Accident News: बेगूसराय में खड़े ट्रक में ऑटो ने मारी टक्कर, हादसे में एक व्यक्ति की मौत, छह लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Accident News: बेगूसराय में खड़े ट्रक में ऑटो ने मारी टक्कर, हादसे में एक व्यक्ति की मौत, छह लोग घायल
Sat, 05 Oct 2024 02:45 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sat, 05 Oct 2024 02:45 PM IST
सार
Begusarai News: लाखों थाना अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि सीएनजी ऑटो बलिया से बेगूसराय की ओर जा रहा था, जब यह हादसा हुआ। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बेगूसराय में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला लाखों थानाक्षेत्र के भगवानपुर स्थित टोल टैक्स के पास का है, जहां तेज रफ्तार सीएनजी ऑटो ने खड़े ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दो की हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान बलिया थानाक्षेत्र के छोटी बलिया निवासी मोहम्मद सोल्जर के रूप में हुई है। हादसे के समय सीएनजी ऑटो बलिया से बेगूसराय की ओर जा रहा था। टोल टैक्स के पास खड़े ट्रक से टकराने के बाद ऑटो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
हालांकि स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही लाखों थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को ऑटो से निकालकर अस्पताल भेजा। इस हादसे में एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जिससे मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
लाखों थाना अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि सीएनजी ऑटो बलिया से बेगूसराय की ओर जा रहा था, जब यह हादसा हुआ। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।