{"_id":"66c1ae1861663a9e230744c9","slug":"accident-news-a-speeding-truck-crushed-a-motorcyclist-in-begusarai-he-died-on-spot-2024-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Accident News: बेगूसराय में तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार को कुचला, मौके पर ही मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Accident News: बेगूसराय में तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार को कुचला, मौके पर ही मौत
Sun, 18 Aug 2024 01:47 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 18 Aug 2024 01:47 PM IST
सार
Begusarai News: बेगूसराय में बाजार गए मोटरसाइकिल सवार युवक को एक तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
सड़क हादसे में युवक की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेगूसराय में लगातार रफ्तार का कहर देखने को मिल रहा है। यहां एक बार फिर तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार एक युवक को कुचल दिया। इस हादसे में युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। युवक की मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना नावकोठी थानाक्षेत्र के महेशबाड़ा चौक के पास की है। मृतक युवक की पहचान चेरिया बरियारपुर थानाक्षेत्र के विक्रमपुर गांव निवासी भारत पासवान के बेटे वीरेंद्र कुमार पासवान के रूप में की गई है।
विज्ञापन
इस घटना को लेकर परिजनों ने बताया कि वीरेंद्र कुमार पासवान पूरी फैमिली के साथ अपने रिश्तेदार के यहां महेशबाड़ा बर्थडे पार्टी समारोह में शामिल होने के लिए गया था। उन्होंने बताया कि जब बर्थडे पार्टी खत्म हो गई और वीरेंद्र कुमार पासवान मोटरसाइकिल से सामान खरीदने के लिए महेशबाड़ा चौक पर गया। तभी तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल में जबरदस्त टक्कर मार दी। इस हादसे में घटनास्थल पर ही वीरेंद्र कुमार पासवान की मौत हो गई।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया और खुशी का माहौल गम में तब्दील हो गया। उसके बाद घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने नावकोठी थाना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन