{"_id":"6714f392621288de82003eee","slug":"a-young-man-who-reached-home-drunk-died-in-munger-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: नशे में धुत होकर घर पहुंचे युवक की मौत, परिजनों ने कहा- जहरीली शराब पीने से गई जान; पुलिस कर रही छानबीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: नशे में धुत होकर घर पहुंचे युवक की मौत, परिजनों ने कहा- जहरीली शराब पीने से गई जान; पुलिस कर रही छानबीन
Sun, 20 Oct 2024 05:42 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sun, 20 Oct 2024 05:42 PM IST
सार
Bihar: मुंगेर के रामनगर में एक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जब वो रात को घर आया था नशे में धुत था। परिजनों का कहना कि उसकी मौत जहरीली शराब के सेवन से हुई है।
विज्ञापन
परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नया रामनगर थाना क्षेत्र के रामनगर मोहल्ले में एक युवक की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। स्वजन का आरोप है कि अभिषेक राज उर्फ टिंकु कुमार पासवान (32) की मौत शराब सेवन से हुई है। मौत की खबर सुनते ही एसडीपीओ राजेश कुमार, ईस्ट कालोनी थानाध्यक्ष विपिन कुमार सिंह, नया रामनगर थाना अध्यक्ष पहुंचे और परिवार वालों से मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन
पुलिस ने शराब सेवन की जानकारी से इंकार किया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेजा है। रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह से पता चलेगा। पुलिस को भाई पवन कुमार ने बताया कि अभिषेक उसका बड़ा भाई था। मजदूरी करता था। शनिवार की रात आठ बजे नशे की हालत में घर पहुंचा और कहा कि तबीयत ठीक नहीं है। इस बीच कय-दस्त किया। इसके बाद भाई सोने चला गया।
विज्ञापन
सुबह उठते ही लगातार कय-दस्त होने लगा हुई। इसके बाद बड़ी आशिकपुर स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। नया रामनगर थाना क्षेत्र के रामनगर बस्ती निवासी राजकुमार पासवान का पुत्र अभिषेक कुमार की संदेहास्पद मौत के बाद घर में मातम पसर गया है। अभिषेक के चार भाइयों में एक था। दो भाई बीएसएपी- नौ में पदस्थापित है, इसमें एक बांका जिले के बेलहर थाना में कांस्टेबल है। एक भाई पढ़ाई कर रहा है। एक बेटी है, उसकी शादी हो गई है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने कहा कि जहरीली शराब से मौत हुई है। मृतक टिंकू कुमार पासवान के साथ पहुंचे उनके स्वजन व ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री खुलेआम हो रही है। यह मामला भी जहरीली शराब से जुड़ा है। अभिषेक जब शनिवार की रात घर पहुंचा तो मुंह से शराब सेवन की दुर्गंध आ रही थी और अचानक तबीयत काफी बिगड़ गई।