फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   A young man was beaten fiercely by the mob on charges of animal theft.

Begusarai: पशु चोरी के आरोप में एक युवक को भीड़ ने जमकर पीटा, पुलिस मामले की जांच में जुटी

Wed, 10 Apr 2024 01:01 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 10 Apr 2024 01:01 PM IST
सार

Begusarai: बेगूसराय में भीड़ का क्रूर चेहरा एक बार फिर देखने को मिला, जहां लोगों ने पशु चोरी के आरोप में एक युवक को घर में घंटे तक बंधक बनाकर जमकर पीटा। इस पिटाई में अरोपी युवक अधमरा हो गया। पिटाई के बाद मौके पर घंटों तक अफरा तफरी का माहौल बना रहा। 

विज्ञापन
A young man was beaten fiercely by the mob on charges of animal theft.
पशु चोरी के आरोप में एक युवक को भीड़ ने जमकर पीटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घटना लाखो थाना क्षेत्र के पनसल्ला गांव की है। आरोपी युवक की पहचान राहतपुर के रहने वाले प्रिंस कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि बीती रात तीन की संख्या में आए चोरों द्वारा गाय और भैंस की चोरी की जा रही थी, तभी लोगों ने एक चोर को मौके वारदात से खदेड़ लिया, जबकि दो चोर भागने में सफल रहे।

विज्ञापन


पुलिस मामले की जांच में जुटी
वहीं स्थानीय लोगों ने एक चोर को एक बंद कमरे में बंधक बना दिया और घंटे तक उसे बेहरमी से पीटते रहे। स्थानीय लोगों ने बताया है कि पिछले कई महीने से इस इलाके में पशु चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा था। बीती रात भी चोरों के द्वारा पशु चोरी कर भाग रहे थे, तभी लोगों ने एक चोर को पकड़ लिया। जबकि दो चोर भागने में सफल रहे। वहीं स्थानीय लोगों ने यह भी आरोप लगाया है कि पुलिस को सूचना देने के बावजूद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती है। इधर, आरोपी प्रिंस कुमार ने बताया कि गांव में किसी के साथ झगड़ा हुआ था और उस झगड़े से बचने के लिए इस गांव में आकार सोने के लिए आए थे, लेकिन लोगों ने गाय और भैंस चोरी के आरोप में उन्हें पकड़ लिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed