{"_id":"662f88fd897dc335a0078a47","slug":"a-young-man-died-after-getting-caught-in-a-fire-in-a-straw-house-2024-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Khagaria: भूसा घर में लगी आग की चपेट में आया युवक, जलकर हुई मौत, बीड़ी फेंकने से लगी थी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Khagaria: भूसा घर में लगी आग की चपेट में आया युवक, जलकर हुई मौत, बीड़ी फेंकने से लगी थी आग
Mon, 29 Apr 2024 05:18 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Mon, 29 Apr 2024 05:18 PM IST
सार
Khagaria: राजाजान गांव में आग की लपटों में झुलस कर एक 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि किसी ने बीड़ी पीकर उसे भूसा घर के पास फेंक दिया था।
विज्ञापन
भूसा घर में लगी आग की चपेट में आया युवक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खगड़िया जिले के मानसी थाना अंतर्गत राजाजान गांव में आग की लपटों में झुलस कर एक 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई है। जबकि इस घटना में एक पालतू जानवर की भी मौत हुई है। मृतक युवक की पहचान राजा जान निवासी पांचो यादव के पुत्र सुजीत कुमार के रूप में हुई है।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि किसी ने बीड़ी पीकर उसे भूसा घर के पास फेंक दिया था। जिससे धीरे-धीरे आग आसपास के कई भूसा घर में फैल गई। इधर घटना की सूचना मिलने के बाद मानसी पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन
किसान स्टॉक कर रहे थे भूसा
बताया गया कि राजाजान रिटायर बांध के पास किसान मवेशी के लिए भूसा का स्टॉक कर रहे थे। जिसमें सोमवार दोपहर आग लग गई। बताया गया कि आधा दर्जन करीब भूसा घर पूरी तरह जलकर राख हो गया है। मृतक के बारे में कहा जा रहा है कि मृतक युवक आग की लपटों के बीच घिर गया जो अपने आप को बचा नहीं पाया।
विज्ञापन