{"_id":"67710b5051ae61f7ae0da4f7","slug":"a-woman-was-strangled-to-death-by-her-in-laws-in-begusarai-2024-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: बेगूसराय में महिला की ससुरालजनों ने गला दबाकर की हत्या, घर छोड़कर सभी फरार; पुलिस तलाश में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: बेगूसराय में महिला की ससुरालजनों ने गला दबाकर की हत्या, घर छोड़कर सभी फरार; पुलिस तलाश में जुटी
Sun, 29 Dec 2024 02:11 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sun, 29 Dec 2024 02:11 PM IST
सार
Bihar News: बेगूसराय में एक बार फिर दहेज के खातिर ससुराल वालों ने एक महिला की गला दबाकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी। इस हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं महिला की हत्या के बाद ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन
ससुरालजनों ने गला दबाकर की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बेगूसराय में एक बार फिर दहेज के खातिर ससुराल वालों ने एक महिला की गला दबाकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी। घटना डंडारी थाना क्षेत्र के राजोपुर कटरमाला गांव की है। मृत महिला की पहचान राजोपुर कटर माला गांव के रहने वाले फुलेश्वर साहनी की पत्नी सुलेखा देवी के रूप में की गई है।
विज्ञापन
इस घटना के संबंध में परिजनों ने बताया है कि पिछले 5 साल पहले ही सुलेखा देवी की शादी फूलेश्वर सनी से बड़ी धूमधाम से की गई थी। शादी के बाद से ही लगातार ससुराल वालों के द्वारा दहेज की डिमांड किया जाता था और नहीं देने पर मारपीट की घटना को अंजाम दिया जाता था।
विज्ञापन
उन्होंने बताया है कि इसको लेकर कई बार पंचायत भी हुआ था, लेकिन इसके बावजूद भी लड़की के ससुराल वालों के द्वारा सुलेखा देवी को टॉर्चर करते रहता था। उन्होंने बताया है कि जब घर में सुलेखा देवी की छोटी बहन की शादी उसके देवर से प्रेम प्रसंग में किया था।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जब से प्रेम प्रसंग में छोटी बहन की शादी उसके देवर से हुआ तब से बहुत ज्यादा और टॉर्चर सुलेखा देवी को ससुराल वालों के द्वारा करने लगा। उन्होंने बताया कि बीती रात भी उसके साथ मारपीट और गले में फंदा लगाकर हत्या कर दिया।
वहीं महिला की हत्या करने के बाद सभी लोग घर छोड़कर फरार हो गया। फिलहाल इस घटना की सूचना लड़की के परिजनों के द्वारा डंडारी थाना पुलिस को दी। मौके पर डंडारी थाने की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।