फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   A lawyer who went to Munger to buy weapons from UP was caught by the police

Bihar: यूपी से हथियार खरीदने के लिए मुंगेर पहुंचा वकील पुलिस के हत्थे चढ़ा, एक पिस्टल व 22 हजार नगद बरामद

Sun, 08 Dec 2024 06:36 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुुंगेर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 08 Dec 2024 06:36 PM IST
सार

Bihar: वकील हथियार खरीदने के लिए ट्रेन के माध्यम से मुंगेर पहुंचा था और मिर्जापुर बरदह में हथियार खरीद और डिलिंग कर वापस मुंगेर आ रहा था। तभी गुप्त सूचना के आधार पर पूरबसराय की पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
A lawyer who went to Munger to buy weapons from UP was caught by the police
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश से हथियार खरीदने के लिए मुंगेर पहुंचे एक वकील को शनिवार की देर शाम गुप्त सूचना के आधार पूरबसराय थाना की पुलिस ने रिफ्यूजी कॉलोनी के पास से गिरफ्तार किया। वहीं पुलिस ने जब वकील के हाथ में रखे एक बैग की जांच की तो उसके अंदर एक पिस्टल और 22 हजार रुपए मिले।

विज्ञापन


जिसके बाद पुलिस ने वकील के शरीर पर पहने कपड़े की जांच की तो उसके पैकेट से पुलिस ने दो मैगजीन को बरामद की। वहीं पुलिस ने जब वकील से नाम और पता पूछा तो उसने अपना नाम सर्वेश कुमार राय और उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिला के विक्रमगंज  क्षेत्र का रहनेवाला बताया। वकील ने पुलिस को बताया की वह पेशे से वकील है और गोरखपुर कोर्ट में वकालत करता है।

विज्ञापन

वहीं वकील की गिरफ्तारी के बाद रविवार को सदर एसडीपीओ राजेश कुमार ने प्रेस कान्फ्रेस के दौरान बताया की गुप्त सूचना के आधार पर पूरबसराय थानाध्यक्ष  सौरभ कुमार ने रिफ्यूजी कोलानी के पास एक यूपी के रहने वाले वकील को हथियार के साथ  गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वकील हथियार खरीदने के लिए ट्रेन के माध्यम से मुंगेर पहुंचा था और मिर्जापुर बरदह में हथियार खरीद और डिलिंग कर वापस मुंगेर आ रहा था और रिफ्यूजी कॉलोनी के पास जमालपुर स्टेशन जाने के लिए टेंपू पकड़ने जा रहा था। तभी गुप्त सूचना के आधार पर पूरबसराय की पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया की पूछताछ के दौरान वकील ने कई नामों का खुलासा किया जिसकी जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed