{"_id":"668fdb96b4f9dad4fa0a3b42","slug":"a-consignment-of-liquor-being-transported-to-samastipur-via-khagaria-was-caught-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: खगड़िया होकर समस्तीपुर पहुंचाई जा रही शराब की खेप, पुलिस ने धर दबोचा; वाहन चालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: खगड़िया होकर समस्तीपुर पहुंचाई जा रही शराब की खेप, पुलिस ने धर दबोचा; वाहन चालक गिरफ्तार
Thu, 11 Jul 2024 06:48 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Thu, 11 Jul 2024 06:48 PM IST
सार
Bihar: खगड़िया पुलिस ने तस्करी के लिए समस्तीपुर पहुंचाई जा रही शराब की एक बड़ी खेप को पकड़ने में सफलता हासिल की है। गुरुवार को पुलिस ने सफेद हुंडई कर से 131.76 लीटर विदेशी शराब जप्त की है।
विज्ञापन
पकड़ी गई शराब
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खगड़िया होकर समस्तीपुर पहुंचाई जा रही शराब की खेप को पुलिस ने पकड़ा है। जबकि कार चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। चालक की पहचान समस्तीपुर जिला अंतर्गत बिथान थाना क्षेत्र के कुआं गांव निवासी दिलबर यादव के पुत्र छोटू कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उक्त शराब की खेप बेगूसराय से ली गई थी, जिसे खगड़िया जिले के अलौली थाना क्षेत्र के रास्ते समस्तीपुर जिले के बीत। बिथान में डिलीवर करनी थी।
विज्ञापन
दो घंटे से पुलिस थी तैयार
बता दें कि बरामद शराब की खेप को लेकर अलौली थाना पुलिस को पहले से इसकी सूचना मिल गई थी। इसके बाद पुलिस ने थाने के पास वाहन चेकिंग अभियान शुरू किया। करीब 2 घंटे बाद जब उक्त सफेद हुंडई कर चेकिंग पोस्ट को देखकर रुक गई तो पुलिस ने शक के आधार पर वाहन को जांच किया। जहां से शराब की बड़ी खेप बरामद की गई।
विज्ञापन