फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   50 youths left RJD in Munger and joined BJP, MLA Pranav Kumar welcomed them

Bihar: मुंगेर में राजद छोड़ 50 युवाओं ने थामा भाजपा का दामन, विधायक प्रणव कुमार ने किया स्वागत

Sun, 03 Aug 2025 08:03 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sun, 03 Aug 2025 08:03 PM IST
सार

मुंगेर में आयोजित भाजपा के मिलन समारोह में राजद छोड़कर 50 युवाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। नेतृत्व रोनित यादव ने किया। उन्होंने भाजपा के “सबका साथ, सबका विकास” मंत्र से प्रेरित होकर यह कदम उठाया।
 

विज्ञापन
50 youths left RJD in Munger and joined BJP, MLA Pranav Kumar welcomed them
राजद छोड़ 50 युवाओं ने थामा भाजपा का दामन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंगेर जिले में रविवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में राजनीतिक हलचल देखने को मिली। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुंगेर विधायक प्रणव कुमार उपस्थित रहे, जहां राष्ट्रीय जनता दल (राजद) छोड़कर 50 से अधिक युवा कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस सामूहिक सदस्यता ग्रहण का नेतृत्व रोनित यादव ने किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में भाजपा में शामिल हुए युवाओं का स्वागत पार्टी पदाधिकारियों ने गर्मजोशी से किया। इस अवसर पर रोनित यादव ने कहा, “हम पहले छात्र राजद से जुड़े थे और छात्र हितों के लिए काम कर रहे थे, लेकिन समय के साथ महसूस हुआ कि राजद पार्टी केवल मुस्लिम और यादव वोट बैंक तक सीमित रह गई है। समाज के अन्य वर्गों के लिए वहां कोई स्थान नहीं है।”
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के "सबका साथ, सबका विकास" के मूल मंत्र ने उन्हें और उनके साथ आए युवाओं को भाजपा से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अब वे आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए को जिताने के लिए जिले से लेकर गांव तक मेहनत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम का संचालन दीपक यादव ने किया, जिन्होंने भाजपा के मूल विचार और संगठनात्मक संरचना पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर विधायक प्रणव कुमार ने कहा, “भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। इसका उद्देश्य केवल सत्ता नहीं बल्कि हर वर्ग को साथ लेकर राष्ट्र के विकास की दिशा में काम करना है। हम प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने की दिशा में कार्य कर रहे हैं।”



ये भी पढ़ें:  रिमांड होम में बाल कैदी ने किया सुसाइड, बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव; पांच दिन पहले आया था

उन्होंने भाजपा में शामिल हुए सभी युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पार्टी में हर कार्यकर्ता का सम्मान होता है और कार्यकर्ता ही भाजपा की असली ताकत हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता गांव से लेकर राजधानी तक पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाने का काम करते हैं। मौके पर भाजपा के कई जिला और मंडल स्तरीय नेता, कार्यकर्ता और पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed