फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   48,824 names removed in voter list revision campaign in Lakhisarai, 149 new polling stations created

Bihar: लखीसराय में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में 48,824 नाम हटे, 149 नए मतदान केंद्र बनाए गए

Fri, 01 Aug 2025 08:58 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,लखीसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,लखीसराय Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Fri, 01 Aug 2025 08:58 PM IST
सार

लखीसराय जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत 48,824 मृत या दोहरी प्रविष्टि वाले मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। 149 नए मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिससे कुल केंद्रों की संख्या 904 हो गई है।
 

विज्ञापन
48,824 names removed in voter list revision campaign in Lakhisarai, 149 new polling stations created
लखीसराय में मतदाता सूची पुनरीक्षण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में चलाए गए विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत लखीसराय में मतदाता सूची में व्यापक सुधार और युक्तिकरण किया गया है। अभियान के दौरान 48,824 मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए, जो मृत, दोहरी प्रविष्टि, स्थानांतरित या अनुपस्थित पाए गए थे। मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 149 नए मतदान केंद्रों का सृजन किया गया है, जिससे जिले में अब कुल मतदान केंद्रों की संख्या 755 से बढ़कर 904 हो गई है। यह कदम मतदाताओं की पहुंच को आसान बनाने और मतदान प्रक्रिया को अधिक सुगम बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है।
विज्ञापन


सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्र में 4,74,918 मतदाताओं में से 3,51,400 (93.73%) मतदाताओं का विवरण सफलतापूर्वक डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपलोड किया गया है। वहीं लखीसराय विधानसभा क्षेत्र में 4,07,505 मतदाताओं में से 3,82,209 (93.79%) मतदाताओं का डेटा अपलोड हुआ है। गणना प्रपत्र अपलोडिंग में लखीसराय जिला राज्य में अग्रणी बना हुआ है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से हटे वोटरों में सबसे ज्यादा पटना वाले; किशनगंज से अधिक पूर्णिया के मतदाता कटे
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी मिथलेश मिश्र ने सभी निर्वाचक निबंधक और सहायक निर्वाचक निबंधक पदाधिकारियों को दावा-आपत्ति केंद्र स्थापित करने और आवश्यक कर्मियों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। डीएम मिश्र ने कहा कि यह पुनरीक्षण अभियान निष्पक्ष, पारदर्शी और समावेशी चुनाव प्रणाली की दिशा में लखीसराय जिले का एक अहम कदम है, जो आगामी चुनावों को सुचारु और विश्वसनीय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed