{"_id":"658e98480066dbdebd0496aa","slug":"munger-principal-dharmendra-kumar-accused-of-misbehaving-with-newly-appointed-teacher-selected-from-bpsc-2023-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: प्रिंसिपल पर BPSC से चयनित नवनियुक्त शिक्षिका से अभद्र व्यवहार करने का आरोप; ग्रामीणों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: प्रिंसिपल पर BPSC से चयनित नवनियुक्त शिक्षिका से अभद्र व्यवहार करने का आरोप; ग्रामीणों ने किया हंगामा
Fri, 29 Dec 2023 03:28 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 29 Dec 2023 03:28 PM IST
सार
Indecent Behavior with Lady Teacher: ओपी प्रभारी नीरज कुमार ठाकुर ने बताया कि स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा सूचना दी गई कि विद्यालय में कुछ लोगों द्वारा हंगामा किया जा रहा है। इसके बाद पुलिस को वहां भेजा गया है, जहां पुलिस ने प्रधानाध्यापक और शिक्षिका दोनों को हिरासत में लेकर थाने लाई है। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
आरोपी प्रिंसिपल धर्मेंद्र कुमार और पीड़ित शिक्षिका पूजा सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के मुंगेर के जमालपुर प्रखंड के फरदा जगदंबापुर मध्य विद्यालय में बीपीएससी की एक शिक्षिका ने प्रधानाध्यपक धर्मेंद्र कुमार पर शारीरिक दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। इस खबर के सामने आने बाद शिक्षिका की बातों को सुनकर ग्रामीण आग बबूला हो गए और प्रधानाध्यापक का विरोध शुरू कर दिया। घटना 22 दिसंबर की बताई जा रही है। पीड़ित शिक्षिका उत्तर प्रदेश के वाराणसी निवासी पूजा सिंह बताई गई हैं।
विज्ञापन
शिक्षिका पूजा सिंह का आरोप है कि प्रधानाध्यापक ने उन्हें कमरे में बुलाकर उनके साथ छेड़छाड़ की है। वहीं, प्रधानाध्यापक का कहना है कि छुट्टी न देने पर शिक्षिका ने यह आरोप लगाया है। प्रधानाध्यापक ने कहा कि इस तरह के मनगढ़ंत आरोप शिक्षिका के द्वारा लगाए गए हैं, मेरे द्वारा इस तरह का व्यवहार नहीं किया गया है। वहीं, शुक्रवार को जब ग्रामीणों को इस मामले की सूचना मिली तो वे उग्र हो गए और विद्यालय में जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
वहीं, घटना की जानकारी स्थानीय सफियासरय ओपी पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलने पर सफियासराय पुलिस विद्यालय पहुंची। फिर आरोपी प्रधानाध्यापक और शिक्षिका दोनों को हिरासत में लेकर थाने लाकर पूछताछ कर रही है। घटना के संबंध में जानकारी देते हुए ओपी प्रभारी नीरज कुमार ठाकुर ने बताया कि स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा सूचना दी गई कि विद्यालय में कुछ लोगों द्वारा हंगामा किया जा रहा है। इसके बाद पुलिस को वहां भेजा गया है, जहां पुलिस ने प्रधानाध्यापक और शिक्षिका दोनों को हिरासत में लेकर थाने लाई है और दोनों से पूछताछ की जा रही है। माहौल शांत बना हुआ है।
विज्ञापन