{"_id":"66cb43b984890130930fce7f","slug":"motihari-news-accident-during-stunt-on-bike-two-died-on-the-spot-2024-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Motihari News: स्टंटबाजी में हादसा, तेज रफ्तार बाइक ने सड़क किनारे बैठे लोगों को मारी टक्कर, दो की मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Motihari News: स्टंटबाजी में हादसा, तेज रफ्तार बाइक ने सड़क किनारे बैठे लोगों को मारी टक्कर, दो की मौके पर मौत
Sun, 25 Aug 2024 08:16 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 25 Aug 2024 08:16 PM IST
सार
मोतिहारी के सुगौली नगर में तेज रफ्तार बाइक ने सड़क किनारे बैठे लोगों को टक्कर मार दी, जिससे बाइक चालक और एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा तब हुआ जब चार से पांच बाइकर्स रेस लगा रहे थे और एक बाइक का संतुलन बिगड़ गया।
विज्ञापन
हादसे के बाद लगी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोतिहारी के सुगौली नगर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। घटना एनएच से सटे आमिरखान टोला की है, जहां तेज गति से आ रही बाइक ने सड़क किनारे बैठे दो लोगों को टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि चार से पांच बाइकर्स छपवा की ओर से रेस लगा रहे थे, जिनमें से एक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे बैठे लोगों से जा टकराई।
विज्ञापन
हादसे में बाइक चालक और एक अन्य व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में मातम पसरा हुआ है और लोगों में भारी आक्रोश है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच की जा रही है। स्थानीय लोग इस हादसे के लिए तेज रफ्तार बाइकर्स की लापरवाही को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।
विज्ञापन
वहीं, बाइक पर सवार एक अन्य युवक और एक नीचे खड़ा युवक दो लोग घायल हो ग। एक घायल कारण कुमार पिता मनोहर दास और दूसरा सुगौली आमिरखान टोला निवासी शेख हैं। वहीं बाइक चालक अनुभव कुमार मोतिहारी का रहने वाला बताया जाता है। दूसरा मृतक नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड 15 सुगौली गांव कानू टोला निवासी स्व. पारस साह का पुत्र रामजी साह बताया जा रहा है। वहीं, घटना के बाद घटना स्थल घटना की खबर सुनते ही हजारों की भीड़ जमा हो गई मौके पर पुलिस पहुंच दोनो शव को अपने कब्जे लेकर पोस्टमार्टम केलिए मोतिहारी भेजा। दोनों घायलों को इलाज केलिए अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सुगौली की ओर से तीन बाइक पर सवार युवक काफी तेज गति से बाइक पर रेस लगाने के चक्कर में सड़क किनारे बैठे दो लोगों को ठोकर मार दी। इस बाबत थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पुलिस पहुंच घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। दोनों शवों को पोस्मार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया गया है।