{"_id":"64bbf0be79a5ea92ad087ba7","slug":"mother-took-mobile-then-angry-minor-boy-hanged-himself-to-death-in-supaul-2023-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: मां ने मोबाइल ले लिया तो नाराज नाबालिग लड़के ने फांसी लगाकर दी जान; पुलिस मामले की जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: मां ने मोबाइल ले लिया तो नाराज नाबालिग लड़के ने फांसी लगाकर दी जान; पुलिस मामले की जांच में जुटी
Sat, 22 Jul 2023 08:37 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sat, 22 Jul 2023 08:37 PM IST
सार
परिजनों ने मामले में कहा कि किसी बात की कोई दिक्कत नहीं है। आज घर में यह अकेला था। इसकी मां और परिवार के अन्य लोग खेत में काम करने गए थे। उसी समय यह घटना हुई है। ऐसे ही इसने खुद फांसी लगा ली।
विज्ञापन
घटना की तफ्तीश करने मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के लगुनिया वार्ड 14 में शनिवार को दोपहर एक नाबालिग लड़के ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि उसकी मां ने मोबाइल ले लिया था और फिर वापस नहीं किया था। इस बात से नाराज होकर उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। मृतक नाबालिग लड़के की पहचान मिरजवा वार्ड 14 निवासी सैनी मुखिया के बेटे विजय कुमार (15) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक की मां ने अपने बेटे के अधिक मोबाइल चलाने पर उससे मोबाइल ले लिया था। लेकिन बेटे के बार-बार मांगने पर मां ने मोबाइल वापस नहीं दिया। इन्हीं सब बातों को लेकर विजय नाराज था। आज शनिवार को जब घर में कोई नहीं था। उस वक्त विजय ने घर के एक कमरे में खुद को बंद कर लिया और फिर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घर में मौजूद विजय के छोटे भाई को जब शक हुआ। इसके बाद उसने खेत में काम कर रही अपनी मां और परिवार के अन्य सदस्यों को इसकी जानकारी दी। जब परिवार के लोग घर पहुंचे और कमरे का दरवाजा खोला तो देखा कि विजय ने फांसी लगाकर अपनी जिंदगी खत्म कर ली।
विज्ञापन
वहीं, परिवार के लोग हत्या का कोई कारण नहीं बता रहे हैं। कह रहे हैं कि किसी बात की कोई दिक्कत नहीं है। आज घर में यह अकेला था। इसकी मां और परिवार के अन्य लोग खेत में काम करने गए थे। उसी समय यह घटना हुई है। ऐसे ही इसने खुद फांसी लगा ली।
विज्ञापन
घटना की जानकारी त्रिवेणीगंज पुलिस को दी गई। उसके बाद घटनास्थल पर पुलिस टीम पहुंची है और मामले की जांच में जुट गई है। वहीं, घटना की जानकारी इलाके में आग की तरह फैल गई है। सैकड़ों लोग घर के बाहर जुट गए हैं। सभी इस घटना को लेकर हतप्रभ हैं।