{"_id":"64a2bffcb52b71704403e245","slug":"mother-scolded-at-night-for-studying-dead-body-of-class-ninth-student-found-hanging-in-morning-in-motihari-2023-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: पढ़ाई को लेकर रात में मां ने डांटा, सुबह फंदे से लटका मिला नौवीं की छात्रा का शव; पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: पढ़ाई को लेकर रात में मां ने डांटा, सुबह फंदे से लटका मिला नौवीं की छात्रा का शव; पुलिस जांच में जुटी
Mon, 03 Jul 2023 06:03 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 03 Jul 2023 06:03 PM IST
सार
मधुबन थानाध्यक्ष प्रमोद पासवान ने बताया कि सूचना मिली कि एक छात्रा का शव उसके घर में फंदे से लटका हुआ है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, परिजन की तरफ से आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मधुबन थाना, मोतिहारी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के मोतिहारी में नौवीं की छात्रा का फंदे से लटका हुआ शव उसके घर से बरामद हुआ है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह मामला मधुबन थाना क्षेत्र के हरि नारायणपुर गांव का है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, मधुबन थाना क्षेत्र में हरि नारायणपुर गांव निवासी राधे किशन सहनी की बेटी नेहा कुमारी (15) नौवीं की छात्रा थी। गांव के ही स्कूल में पढ़ाई करती थी। इसी बीच रविवार को उसकी मां ने पढ़ाई को लेकर उसे डांट दिया, जिससे वह काफी दुखी थी। सुबह उसकी मां ने उसे जगा कर कोचिंग जाने को कहा और खुद गोवास पर काम करने चली गई। जब काम कर के घर आई तो नेहा घर में नहीं थी, मां को लगा कोचिंग गई होगी। इसलिए उसने नेहा की खोजबीन नहीं की। काफी देर बाद जब वह दूसरी मंजिल पर गई तो देखा कि कमरे में उसका शव फंदे से लटका हुआ है। उसके बाद घर में मातम छा गया।
विज्ञापन
मृतका के मामा राज किशोर सहनी ने बताया कि मेरी बहन और भांजी नेहा और एक छोटा भांजा घर पर रहते हैं। जबकि मेरे बहनोई बाहर रह कर मजदूरी करते हैं और एक भांजा हॉस्टल में रह कर पढ़ाई करता है। अचानक सूचना मिली कि मेरी भांजी की मौत हो गई है। तब हम लोग आए और पुलिस को बुला कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
मधुबन थानाध्यक्ष प्रमोद पासवान ने बताया कि सूचना मिली कि एक छात्रा का शव उसके घर में फंदे से लटका हुआ है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, परिजन की तरफ से आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।