{"_id":"64462c6ae39f5f50dc0708c8","slug":"mother-of-four-children-committed-suicide-by-hanging-in-nalanda-gave-birth-to-a-younger-son-a-month-ago-2023-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: नालंदा में चार बच्चों की मां ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, एक महीने पहले ही छोटे बेटे को दिया था जन्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: नालंदा में चार बच्चों की मां ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, एक महीने पहले ही छोटे बेटे को दिया था जन्म
Mon, 24 Apr 2023 02:38 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 24 Apr 2023 02:38 PM IST
सार
पड़ोसी ने बताया कि सोमवार की अहले सुबह करीब तीन बजे रूबी देवी के बड़े बेटे ने अपनी मां को कमरे के अंदर साड़ी के फंदे से लटका हुआ पाया। उसके बाद उसने अपनी मां को फंदे से नीचे उतारा और इसकी सूचना आसपास के लोगों को दी। इसके बाद आसपास के लोग अनुज कुमार के घर पहुंचे और पुलिस को इत्तला की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के नालंदा में रविवार की रात चार बच्चों की मां ने फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली। मामला पावापुरी ओपी अंतर्गत दुर्गापुर गांव का है। मृतका की पहचान अनुज कुमार की पत्नी रूबी (30) देवी के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पड़ोसी ने बताया कि सोमवार की अहले सुबह करीब तीन बजे रूबी देवी के बड़े बेटे ने अपनी मां को कमरे के अंदर साड़ी के फंदे से लटका हुआ पाया। उसके बाद उसने अपनी मां को फंदे से नीचे उतारा और इसकी सूचना आसपास के लोगों को दी। इसके बाद आसपास के लोग अनुज कुमार के घर पहुंचे और पुलिस को इत्तला की। फिलहाल आत्महत्या के कारणों पर सस्पेंस बना हुआ है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, रूबी देवी का पति झारखंड के तिलैया में लेथ मशीन चलाने का काम करता है। एक महीने पहले ही महिला ने छोटे बेटे को जन्म दिया था। मृतका के मायके वाले बेंगलुरु में रहकर मजदूरी का काम करते हैं। मूल रूप से वे लोग नवादा जिले के नरहट थाना क्षेत्र अंतर्गत जमुआरा गांव के रहने वाले हैं। उन लोगों को भी घटना के संदर्भ में जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
पावापुरी ओपी प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि महिला ने आत्महत्या क्यों की है, इसका वजह पता नहीं चल सका है। परिजन भी कुछ बताने से ऐतराज कर रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। परिजनों की ओर से लिखित शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घर में महिला के अलावा उसके चार बच्चे ही मौजूद थे।