फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Mother and son went to bathe in Gandak river, son drowned first, mother also went missing after saving her

Bihar: गंडक नदी में नहाने पहुंचे मां-बेटा पानी में बहे, पहले बेटा डूबा, बचाने कूदी मां भी हुई लापता, तलाश जारी

Mon, 07 Aug 2023 01:41 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 07 Aug 2023 01:41 PM IST
सार

 मोतिहारी में मां-बेटा डूब गए हैं। वे गंडक नदी में नहाने गए थे। पहले बेटा डूबा फिर बचाने में मां भी डूब गई। तमाम कोशिशों के बाद भी उनका कुछ पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन
Mother and son went to bathe in Gandak river, son drowned first, mother also went missing after saving her
मोतिहारी में मां-बेटे डूब गए हैं। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिहार के मोतिहारी में मां-बेटे के गंडक नदी में डूब जाने का मामला सामने आया है। उनकी तलाश जारी है। गोताखोरों के कई प्रयास के बाद भी दोनों का कुछ पता नहीं चल सका है। अब एनडीआरएफ को बुलाया गया है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक घटना मोतिहारी के केसरिया थाना क्षेत्र स्थित सत्तरघाट गंडक नदी की है। बताया गया कि सावन का पांचवां सोमवार होने से कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मेदन सिरिसिया पंचायत स्थित बलमी सिरिसिया गांव के रहने वाले मां-बेटा गंडक नदी में नहाने पहुंचे थे। नहाने के दौरान बेटे का नियंत्रण बिगड़ा और वो डूबने लगा। मां ने देख बेटे को बचाने नदी में छलांग लगा दी। लेकिन दोनों डूब गए। घटना की जानकारी मिलने पर केसरिया सीओ और स्थानीय थाना की टीम मौके पर पहुंच गए हैं। स्थानीय गोताखोर की मदद से नदी में दोनों की तलाश की जा रही है। वहीं एनडीआरएफ की टीम को भी सूचना दे दी गई है। 
विज्ञापन


कैसे हुई घटना
कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बलमी सिरिसिया की रहने वाली 55 वर्षीया ममता देवी अपने 17 वर्षीय पुत्र आयुष कुमार के साथ केसरिया स्थित केसरनाथ महादेव मंदिर में जल चढ़ाने के लिए जलबोझी को लेकर गंडक नदी के सत्तरघाट पर गई थीं। जलबोझी के पूर्व मां और बेटा दोनों नदी में स्नान करने के लिए पहुंचे। गंडक नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है। आयुष स्नान करने के दौरान नदी के तेज बहाव में असंतुलित होकर बहने लगा। बेटे को नदी में बहता देख बचाने गई मां भी नदी के तेज बहाव में बह गई। सत्तरघाट पर जलबोझी के लिए आए अन्य कांवरियों ने शोर मचाया तो स्थानीय गोताखोरों ने गंडक नदी के तेज बहाव में लापता हुए मां बेटे की खोज शुरू की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस और सीओ को दी। सीओ और केसरिया पुलिस टीम मौके पर पहुंची। काफी कोशिश के बाद भी जब मां-बेटे का पता नहीं चला तो एनडीआरएफ की टीम बुलाई जा रही है।

इंटर का छात्र है आयुष
गंडक नदी में डूबे आयुष इंटर का छात्र है और वह मोतिहारी में रहकर पढ़ाई करता है। आयुष को अपनी मां ममता देवी के साथ केसरनाथ महादेव पर जलाभिषेक करने जाना था। जिसके लिए वह घर गया था और घर से वह अपनी मां के साथ सत्तरघाट पर जलबोझी के लिए पहुंचा था। 

सुरक्षा के नाकाफी इंतजाम
गौरतलब है कि सावन के महीने में सोमवार को जलबोझी के लिए श्रद्धालुओं की काफी भीड़ सत्तरघाट पर लगती है। बावजूद इसके सत्तरघाट पर सुरक्षा को लेकर कोई व्यवस्था नहीं की गई है। नदी के किनारे घाट पर सुरक्षा की दृष्टि से बैरिकेडिग भी नहीं की गई है।

केसरिया के प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि जानकारी मिलते ही पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचा और स्थानीय गोताखोरों के मदद से नदी के डूबे माँ बेटे की खोज शुरू की। दोनों की तलाश अभी जारी है। वहीं अंचलाधिकारी प्रवीण कुमार ने बताया कि एनडीआरएफ की टीम को मोतिहारी से बुलाया गया है। स्थानीय गोताखोरों से भी तलाश करवाई जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed