फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   MoS for Home affairs Nityanand rai targets Nitish Kumar JDU party for standing with Pakistan zindabad slogan

Nityanand Rai : केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने दी JDU नेताओं को पाकिस्तान घूम आने की सलाह, कांग्रेस-राजद को लपेटा

Mon, 21 Aug 2023 01:59 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 21 Aug 2023 01:59 PM IST
सार

Bihar News : केंद्रीय गृह राज्यमंत्री और बिहार प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष नित्यानंद राय ने जदयू नेताओं को पाकिस्तान घूमने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाने वाले जदयू, राजद, कांग्रेस के लोग एक बार घूम आएं।

विज्ञापन
MoS for Home affairs Nityanand rai targets Nitish Kumar JDU party for standing with Pakistan zindabad slogan
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में लगातार हो रहे अपराधिक घटनाओं को लेकर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने बिहार सरकार और नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने  कहा कि बिहार में कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गई है। आलम यह है कि बिहार में अब अपराधियों का राज कायम हो गया है। नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव ने बिहार को अपराधियों के हवाले कर दिया है। उन्होंने कहा कि विगत एक वर्ष में बिहार में जिस तरह से अपराध का ग्राफ बढ़ा है वह निश्चित तौर पर बहुत ही चिंताजनक है।

विज्ञापन


इनको एक बार पाकिस्तान घूम कर आना चाहिए
जदयू के द्वारा यह कहने पर कि भारत के कानून व्यवस्था से बेहतर पाकिस्तान की कानून व्यवस्था है, के जवाब में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि जदयू के लोगों को एक बार पाकिस्तान जाकर भ्रमण करना चाहिए। वहां की महंगाई देखनी चाहिए। वहां के आतंकराज को देखना चाहिए। मैं किसी देश पर नहीं कह रहा हूं। आज यह अपरोक्ष रूप से  भारत की जनता पाकिस्तान मुर्दाबाद कहती है लेकिन जदयू, राजद और कांग्रेस के लोग पाकिस्तान जिंदाबाद कहने वाले लोग हैं। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि पाकिस्तान की विधि व्यवस्था कितनी चौपट है यह पूरा विश्व जान रहा है। पाकिस्तान की जनता मोदी-मोदी  भारत -भारत- भारत जैसी हमारी व्यवस्था करे और ये पाकिस्तान जिंदाबाद-जिंदाबाद पाकिस्तान का गुणगान जा रहे हैं। नित्यानंद राय ने कहा कि इन लोगों का दिमाग समाप्त हो गया है। उन्होंने कहा कि येलोग दिमागी दिवालियापन हैं। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि इनका भारत और भारत के संविधान में निष्ठा नहीं है, इनको पाकिस्तान और पाकिस्तानियों पर विश्वास है। नित्यानंद राय ने कहा कि मालूम है कि ये लोग क्या करते हैं, पाकिस्तान के साथ सुर में सुर मिलाकर, यह देश के लिए बहुत ही आपत्तिजनक है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed