फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   More than half of the cabinet ministers in the Nitish Kumar government have criminal cases filed

नीतीश सरकार में आधे से ज्यादा मंत्रियों पर आपराधिक मामले दर्ज

Thu, 19 Nov 2020 04:17 AM IST
देव कश्यप कुमार निशांत, पटना
कुमार निशांत, पटना Published by: देव कश्यप Updated Thu, 19 Nov 2020 04:17 AM IST
विज्ञापन
More than half of the cabinet ministers in the Nitish Kumar government have criminal cases filed
नीतीश कुमार (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

नीतीश सरकार में आधे से ज्यादा मंत्रियों पर आपराधिक मामले दर्ज है । छह मंत्रियों पर संगीन किस्म के मामले दर्ज हैं। नई सरकार के 14 मंत्रियों के बारे में जारी रिपोर्ट में बताया गया है कि इसमें से 13 मंत्री करोड़पति हैं। एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार नए मंत्रिमंडल में 57 प्रतिशत मंत्री दागी हैं।

विज्ञापन


जदयू कोटे के छह मंत्रियों में दो मंत्रियों पर घोषित गंभीर किस्म के आपराधिक मामले हैं। भाजपा के छह मंत्रियों में से चार मंत्रियों पर आपराधिक मामले हैं जिसमें से दो पर गंभीर किस्म के आपराधिक मामले हैं। हम पार्टी से इकलौते मंत्री बने हैं। उन पर गंभीर किस्म के आपराधिक मामले हैं। इधर वीआईपी के इकलौते मंत्री पर भी गंभीर किस्म के आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


एडीआर की रिपोर्ट में बताया गया है कि 14 मंत्रियों में से जदयू के पांच मंत्री करोड़पति हैं जबकि भाजपा कोटे के छह मंत्रियों में सभी मंत्री करोड़पति हैं। हम पार्टी के इकलौते मंत्री और वीआईपी के इकलौते मंत्री भी करोड़पति हैं। मंत्रियों की औसत संपत्ति 3.93 करोड़ हैं। इस कैबिनेट में सर्वाधिक संपत्ति वाले मंत्री हैं तारापुर विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित शिक्षा मंत्री मेवालाल चौधरी।  

सबसे कम संपत्ति घोषित करनेवाले मंत्री हैं भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी। देनदारी के मामले में कुल आठ मंत्रियों ने इसकी घोषणा की है। इसमें सिमरी बख्तियारपुर से चुनाव लड़ने वाले वीआईपी के प्रत्याशी मुकेश साहनी पर सर्वाधिक 1.54 करोड़ देनदारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed