फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   more covid cases in Bihar's Gaya: more foreigners were found positive, Positive case increased

बिहार के गया में दो और कोरोना केस: इस बार भी दो विदेशी ही मिले पॉजिटिव, अबतक 26; 19 हो चुके निगेटिव

Tue, 03 Jan 2023 11:30 AM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: कुमार जितेंद्र ज्योति Updated Tue, 03 Jan 2023 11:30 AM IST
सार

विदेशियों में कोविड संक्रमण का मिलना जारी है। अब गया में फिर दो विदेशी कोरोना संक्रमित मिले हैं। दोनों पर्यटक थाईलैंड के रहने वाले हैं। गया एयरपोर्ट पर RTPCR जांच में इन दोनों को संक्रमित पाए जाने के बाद आइसोलेट कर दिया गया है।

विज्ञापन
more covid cases in Bihar's Gaya: more foreigners were found positive, Positive case increased
गया के अनुग्रह नारायण मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कोविड वार्ड एक्टिव हुआ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के बौद्ध धर्म पर्यटन स्थल पर धर्मगुरु दलाई लामा का प्रवचन सुनने को आने वाले विदेशियों में कोविड संक्रमण का मिलना जारी है। अब गया में फिर दो विदेशी कोरोना संक्रमित मिले हैं। दोनों पर्यटक थाईलैंड के रहने वाले हैं। गया एयरपोर्ट पर RTPCR जांच में इन दोनों को संक्रमित पाए जाने के बाद आइसोलेट कर दिया गया है।

विज्ञापन


एक्टिव केस में भी कोरोना का लक्षण नहीं
सिविल सर्जन रंजन कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार की देर शाम आई रिपोर्ट में दो विदेशी नागरिकों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद बोधगया के एक होटल में आइसोलेट किया गया है। अब तक संक्रमितों की संख्या 26 हो चुकी है, जिनमें 19 संक्रमितों की रिपोर्ट अब निगेटिव हो चुकी है। बाकी एक्टिव केस में भी कोरोना का कोई भी लक्षण नहीं है। ऐसे में किसी तरह के अफवाह में पड़ने की जरूरत नहीं है। कोरोना जांच सभी जगह बारीकी से की जा रही है। भारत सरकार की ओर से चीन की हालत को देखते हुए पहली जनवरी से चीन, हांगकांग, जापान, साउथ कोरिया, सिंगापुर और थाईलैंड से आने वाले यात्रियों के लिए RTPCR टेस्ट अनिवार्य कर दिया गया है। यात्रा से पहले उन्हें अपनी रिपोर्ट एयर सुविधा पोर्टल पर अपलोड करनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed